UP News: सीएम योगी की बड़ी सौगात; UP के 35 लाख युवाओं को जल्द मिलेंगे टैबलेट और स्मार्टफोन, खिलाड़ियों के लिए भी तोहफा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के 35 लाख युवाओं के लिए सीएम योगी (CM Yogi) की ओर से बड़ी सौगात मिलने वाली है। बुधवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 10 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन खरीदने को मंजूरी दी गई है। यानी साफ है कि प्रदेश के युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की ओर से बताया गया है कि टैबलेट और स्मार्टफोन की यह खरीद वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए होगी। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से संकल्प पत्र में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का वादा किया गया था।
इसके साथ ही प्रदेश के 11,000 से ज्यादा पंजीकृत खिलाड़ियों को सीएम जन आरोग्य योजना का लाभ भी दिया जाएगा। यूपी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। सीएम जनआरोग्य योजना का लाभ मिलने के बाद खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक यह लाफ यूपी के स्पोर्टस कॉलेजों और छात्रावासों में रहने वाले युवाओं को भी मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः सीएम योगी का जनता दरबार; 700 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त समाधान के निर्देश
वित्त मंत्री की ओर से बताया गया है कि सरकार ने नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत से मिलने वाली सुविधाओं को ऑनलाइन किया गया है। जनता को दी जाने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन की तर्ज पर स्टेट अर्बन डिजिटल मिशन भी बनाया जाएगा।
नगर विकास मंत्री एके शर्मा की ओर से बताया गया है कि इस मिशन का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं देना है, जिससे लोग घर बैठे सभी सुविधाओं के बारे में जान सकें और उनका लाफ ले सकें।
इस योजना के तहत 2022-23 में केंद्र सरकार 22.50 करोड़ रुपये देगी, जबकि 2023-24 में 25 करोड़ रुपये केद्र सरकार की ओर से दिए जाएंगे। सरकार की ओर से कहा गया है कि स्टेट अर्बन डिजिटल मिशन सोसाइटी का गठन किया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति भी बनेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: