UP News: बागपत में बेटे का खूनी खेल; पिता-चाचा और बुआ की काटी गर्दन, लाशों पर रजाई डालकर पहुंचा दूसरी बुआ के घर

UP News, Baghpat News, Crime News, Uttar Pradesh News
विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के एक गांव में युवक ने अपने पिता, चाचा और बुआ की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी।

शवों को रजाई से ढकने के बाद आरोपी अपनी दूसरी बुआ के गांव पहुंचा। वहां बुआ को बताया कि घर में तीनों की लाश पड़ी है… अंतिम संस्कार कर दो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Advertisment

शराब पीकर आया था, पिता-चाचा ने डांटा

जानकारी के मुताबिक ये सनसनीखेज घटना जिले के छिपरौली थाना क्षेत्र के गांवन शबगा में हुई। यहां अंजल उर्फ मालू कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। मंगलवार देर रात वह शराब पीकर घर पहुंचा था। इस कारण उसका अपने पिता ऋषिपाल और चाचा श्रीपाल से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो घर में मौजूद बुजुर्ग बुआ वीरमति ने मामला शांत करा दिया।

https://twitter.com/baghpatpolice/status/1646092539374497792

एक-एक कर काट डाले तीनों के गले

इसके बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए। आरोप है कि तभी अंजल ने बारी-बारी से तीनों की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शवों को रजाई से ढक दिया। फिर आरोपी पास में ही अपनी दूसरी बुआ सरोज के गांव सिरसली पहुंचा। यहां पहुंचकर आरोपी ने कहा कि घर में पिता, चाचा और बुआ को मार दिया है। जाकर उनका अंतिम संस्कार कर दो।

विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे गांव वाले

परिवार वालों ने बताया कि पहले तो सरोज को मजाक लगा, लेकिन अंजल के हाव-भाव देखकर उसका माथा ठनका। वह दौड़ती हुई अपने भाई के घर पहुंची। जहां उसके होश उड़ गए। घर में तीनों की लाशें पड़ी थीं। चीखपुकार सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ