हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP से दिल्ली तक स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां! शामली रिंग रोड के खुलने से इन राज्यों का सफर होगा आसान

Shamli Ring Road: मेरठ-करनाल हाईवे के टपराना से मन्नामाजरा फ्लाईओवर तक रिंग रोड का 92 फीसदी काम पूरा हो चुका है। है बाकी का काम अगले एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- मेटा एआई

Shamli Ring Road: उत्तर प्रदेश में यातायात को सुगम बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। प्रदेश में आने जाने के लिए अच्छी सड़कों और एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। जिससे राज्य के विकास में भी तेजी आए, पर्यटन को बढ़ावा मिले और रोजगार के अवसर पैदा हों। फिलहाल प्रदेश में कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिसमें से एक शामली रिंग रोड का निर्माण भी है। इस परियोजना को 2022 में शुरू किया गया था, जिसका काम अब लगभग पूरा होने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने से इस रोड को खोल दिया जाएगा। जानिए इसके खुलने से किन राज्यों का सफर आसान हो जाएगा?

मार्च में होगा काम पूरा

पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल को जोड़ने वाले कंडेला-टपराना बाईपास का काम 2022 में शुरू किया गया था। जिसका फरवरी 2025 तक 92 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाकी का 8 फीसदी काम 17 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। यानी आने वाले महीने में यह रोड गाड़ियों के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा, जिसके खुलने से शहर में जाम लगना बंद हो जाएगा, क्योंकि इसके बाद भारी गाड़ियां शहर के अंदर नहीं, बल्कि बाहर से ही निकल जाया करेंगी।

ये भी पढ़ें: Digha-Koilwar Expressway से यूपी-बिहार को मिलेगी रफ्तार! जानिए किन जिलों से होकर गुजरेगा?

विज्ञापन

किन राज्यों का सफर आसान?

अभी टपराना गोलचक्कर के पास करीब 200 मीटर का काम बाकी है। इसके अलावा, कंडेला में सर्विस लेन और कसरेवा खुर्द में भी कुछ काम बचा है। हालांकि सभी जगह पर फिलहाल काम अंतिम चरण में है। अगर समय से काम पूरा हुआ तो, 17 मार्च 2025 से इस रोड को खोल दिया जाएगा। जिसके खुलने के बाद गाड़ियों को शामली शहर के अंदर नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड तक जाने वाली गाड़ियां बाहर से इन राज्यों के लिए निकल जाएंगी।

विज्ञापन

क्या रहेगा रूट?

दिल्ली, यूपी और हरियाणा के वाहनों को अलग-अलग रूट से निकाला जाएगा। जिसमें कुरुक्षेत्र-करनाल से आने वाली गाड़ियां टपराना से साईधाम, शामली तहसील से होते हुए मुजफ्फरनगर, बिजनौर हरिद्वार, त्रषिकेश से सहारनपुर तक जाएंगी। वहीं, करनाल से मेरठ जाने वाली गाड़ियां शामली तहसील और सिंभालका से होते हुए गुजरेंगी। इसके अलावा, पानीपत से मेरठ जाने वाली गाड़ियां कैराना होते हुए कंडेला से बलवा बाईपास से सीधा सिभांलका से निकलेंगी। बलवा बाईपास से बड़ौत, बागपत, दिल्ली और हिसार और रोहतक जाने वाली गाड़ियां शामली से बलवा होकर पानीपत खटीमा के रास्ते जा सकती हैं। वहीं, शामली शहर के अंदर केवल शहर के लोगों की ही गाड़ियां जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Upcoming Expressway in UP: नए एक्सप्रेसवे से उत्तरप्रदेश के किन 45 गांव को फायदा? देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola