UP News: मुरादाबाद के मॉल में महिला के साथ चेंजिंग रूम में दुष्कर्म, तीन लोगों पर केस
Edited By Naresh Chaudhary

काल्पनिक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

काल्पनिक तस्वीर।
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक मॉल में काम करने वाली महिला के साथ बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांट रोड पर पीवीआर मॉल है। यहां हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करने वाली महिला के साथ उसी मॉल में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस वारदात में सुपरवाइजर और हाउसकीपिंग स्टाफ के एक शख्स ने भी उसका साथ दिया।
एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि 27 फरवरी को जब वह मॉल के चेंजिंग रूम में अपने कपड़े बदल रही थी, तो सुरक्षा गार्ड जबरदस्ती उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि इस दौरान मॉल का सुपरवाइजर और हाउसकीपर दरवाजे के बाहर खड़े रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला को धमकी भी दी। कहा कि वारदात के बारे में किसी को बताया तो उसके पति को जान से मार देंगे। घटना के बाद महिला ने नौकरी छोड़ दी और अपने घर पर रही। इसके बाद अब महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
एसएसपी ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही एसएसपी ने पीड़िता को आश्वासन दिया है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इस घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: