हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

UP News: लखनऊ और मथुरा में भीषण अग्निकांड, एक की मौत, 17 लोगों को बचाया, करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) और धर्म नगरी मथुरा (Mathura) में मंगलवार रात को दो बड़े अग्निकांड (Massive Fire Broke Out) हो गए। लखनऊ में मेट्रो स्टेशन के बाद एक ई-रिक्शा गोदाम में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि मथुरा में रेलवे जंक्शन के पास तीन मंजिला कपड़ों का शोरूम जलकर राख हो गया। लखनऊ में पुलिस ने 17 लोगों को बचाया है।

बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन के पास है गोदाम

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के पास एक ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग लग गई। लखनऊ के जिलाधिकारी एसपी गंगवार ने बताया कि अग्निकांड के बाद 17 लोगों को बचाया गया है। जबकि अग्निकांड में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

और पढ़िए – प्रेमिका को लद्दाख घुमाने के लिए पैसे-कार नहीं दिए तो ताई को दी रूह कंपाने वाली मौत

विज्ञापन

पांच बैटरियों में लगातार हुए धमाके

जानकारी के अनुसार बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के पास एक ई-रिक्शा गोदाम है। बताया गया है कि यह आग के कारण पांच बैटरियों में लगातार धमाके हुए। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

और पढ़िए – वापी की अदालत का ऐतिहासिक फैसला, रेप और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई

विज्ञापन

मथुरा में तीन मंजिला कपड़ा शोरूम राख

लखनऊ के बाद दूसरा अग्निकांड उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुआ। यहां मथुरा रेलवे जंक्शन के पास धौली प्याऊ बाजार में एक कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। सूचना पर कई थानों का फोर्स और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन अधिकारी ने हबताया कि तीन मंजिला इमारत में आग लगी थी। दमकल की 6-7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola