हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News: बरेली में 3 दिन में दूसरा बड़ा अग्निकांड; इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शनिवार को एक और अग्निकांड हो गया। यहां के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत कार्य में जुटी हुई हैं। दो दिन पहले भी बरेली के फरीदपुर में एक फोम फैक्ट्री में आग लगी थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खाली कराया इलाका

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार को बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को खाली करा दिया है। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इन्हीं गाड़ियों को दोबारा भर-भर कर आग बुझाने में लगाया जा रहा है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1657244496743268352

विज्ञापन

फोम फैक्ट्री में जिंदा जले थे चार लोग

बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को बरेली में नेशनल हाईवे-24 पर स्थित फरीदपुर में आकाश फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। बताया जाता है कि आग लगने के बाद कई मजदूरों को भागने तक का मौका भी नहीं मिला था। फोम फैक्ट्री में आग से चार मजदूरों की मौत हुई थी। शव इस हाल में थे कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल था।

बिना पहले के सौंपे थे शव

पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के बाद बिना शिनाख्त किए परिवार वालों ने सौंप दिया था। पीड़ित परिवार वालों ने शवों को अपना समझ कर लिया था और उनका अंतिम संस्कार किया। इस अग्निकांड को काबू में करने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola