Encounter News In Lucknow (मनोज पाण्डेय): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने भी फायरिंग कर एक बदमाश को गोली मारी है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
बता दें, राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र स्थित सैनिक नगर में छात्राओं से छेड़खानी करने के साथ उनका मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाशों से गुरुवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश जितेंद्र रावत घायल हो गया। दूसरे बदमाश सनी गौतम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल जितेंद्र को पुलिस ने ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा है और सनी से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपी जीजा और साले हैं और ये मिलकर अपराध करते थे।
क्या है पूरा मामला
नर्सिंग छात्रा के साथ लूट की वारदात 27 जनवरी को हुई। 28 जनवरी को घटना का सीसीटीवी सामने आया। छात्रा बलरामपुर की रहने वाली है। रविवार शाम 7 बजे अपनी दोस्त के साथ जा रही थी। सैनिक नगर में स्पर्श हॉस्पिटल के पास दोनों बाइक से आए। छात्रा से समिट बिल्डिंग का पता पूछा। छात्रा असहज होकर मना कर दिया तो आगे बढ़ गए, लेकिन बदमाशों ने कुछ दूर आगे जाकर वापस लौटे और पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके साथ छीनाझपटी कर मोबाइल छीनकर भाग गए।
चेकिंग अभियान के दौरान हुई फायरिंग
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि गुरुवार रात वृंदावन इलाके में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उस दौरान संदिग्ध बाइक आते हुए दिखाई दिए, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग में से एक आरोपी के पैर में गोली मारी है।
दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि 26/27 की रात को उन्होंने छात्राओं से मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और घटना में उपयोग की गई बाइक बरामद कर ली है। 27 जनवरी को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वो 26 जनवरी को अपनी एक दोस्त के साथ एक अन्य दोस्त के घर जा रही थी। तब उनके साथ ये घटना हुई।
ये भी पढ़ें- Mahakumbh के तीसरे पवित्र स्नान से पहले रेलवे का झटका, कैंसल की 16 ट्रेनें, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
'संपर्क टूटा, ट्रैकिंग सिस्टम भी बंद', हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले क्या हुआ?
36 mins agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
19 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
21 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines