UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां चूल्हे से निकली चिंगारी से कच्चे घर के छप्पर में आग लग गई। इस आग में दो मासूम भाई-बहन जिंदा जल गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चूल्हे पर चाय रखकर खेत पर गई थी मां
जानकारी के मुताबिक यह हादसा जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के मखाई पुरवा गांव में हुआ। यहां तेजीराम राजपूत अपनी पत्नी माया देवी पांच बच्चों के साथ रहता था। बताया गया है कि तेजीराम काम पर गया था। वहीं माया देवी घर में चूल्हे पर चाय रखकर खेतों की ओर चली गई। जबकि उसके दो बच्चे ज्ञानेंद्र (4) और देवी (3) घर में सो रहे थे।
यह भी पढ़ेंः कानपुर की कपड़ा मार्केट में लगी आग को काबू करने में लगे 5 दिन, इन 52 टीमों ने दिन-रात किया एक
पूरी तरह से जल चुके थे दोनों बच्चे
इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी घर पर पड़े छप्पर में लग गई। देखते ही देखते छप्पर में आग लग गई। बच्चे अंदर फंस गए। वे चीखने लगे तो आसपास वाले मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन काफी देर हो गई। जब बच्चों को बाहर निकाला तो वे पूरी तरह से जल चुके थे। आनन-फानन में दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
तीन बच्चे के साथ पिता के साथ खेतों पर थे
गांव वालों ने बताया कि तेजीराम का परिवार काफी गरीब है। परिवार के पास को कोई जमीन भी नहीं है। वह दूसरों के खेतों को बंटाई पर लेकर और मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालता है। सुबह के वक्त पूरा परिवार खेतों पर फसल कटाई के लिए गया। तीन बच्चे तेजीराम के साथ ही थे। लोगों ने कहा कि अगर वो बच्चे भी घर पर होते तो हादसा बड़ा हो सकता था।
यह भी पढ़ेंः फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा; गैस रिसाव के बाद लगी आग, मासूम और बुजुर्ग महिला की मौत
परिवार को दिलाई जाएगी आर्थिक मदद
सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने कहा कि हादसे में दो बच्चों की जमकर मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है। परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
16 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines