UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा; गैस रिसाव के बाद लगी आग, मासूम और बुजुर्ग महिला की मौत, 16 गंभीर

UP News, Meerut News, Crime News, Meerut Husband Wife, Uttar Pradesh News

प्रतीकात्मक तस्वीर।

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में जिले से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक घर में गैस रिसाव के बाद आग लग गई। हादसे में एक मासूम और एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

देवी जागरण के बाद घर में बन रहा था खाना

जानकारी के मुताबिक घटना जिले के कायमगंज क्षेत्र के भटासा गांव की है। यहां रामऔतार के घर पर देवी जागरण का कार्यक्रम हुआ था। सोमवार सुबह घर में खाना बनाने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान कमरे में रखे गैस सिलेंडरों में रिसाव हो गया। किन्हीं कारणों से इनमें आग लग गई।

विज्ञापन

आग की चपेट में आए 16 लोग

आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि आग लगने से घर में मौजूद 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर आसपास के लोग, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 62 वर्षीय महिला और एक चार साल की मासूम ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

कुछ घायलों की हालत गंभीर, रेफर किए

पुलिस की ओर से बताया गया है कि हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बता दें कि पिछले किछ दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अग्निकांड की घटनाएं सामने आई हैं।

कानपुर के बासमंडी इलाके में तो एक रेडीमेड गार्मेंट्स की मार्केट में आग लगी थी। आग से करीब 600 दुकानें जलकर राख हो गई थीं। वहीं नोएडा में भी पिछले दिनों 24 घंटे में तीन स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ