15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस देश के लिए बेहद गर्व और सम्मान का दिन है, इस दिन भारत को अंग्रेजों के लंबे शासन से आजादी मिली थी. इसी आजादी का जश्न मनाने के लिए देशभर में स्कूलों, ऑफिस आदि में कार्यक्रम होता है और तिरंगा फहराया जाता है. आमतौर पर इस दिन स्कूलों की छुट्टी रहती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में इस बार स्कूलों को 15 अगस्त के दिन बंद नहीं रखा जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार, 15 अगस्त को स्कूल चालू रहेगा और सभी छात्रों और टीचर्स को स्कूल आना होगा.
यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, 15 अगस्त से बिना सिलाई वाले वस्त्र में
डीएम ने जारी आदेश में क्या कहा
जो अभिभावकों को 15 अगस्त की छुट्टी मानकर बच्चों को घर पर रखने की सोच रहे हैं, उन्हें चाहिए कि वह पहले गाजियाबाद जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ की ओर से जारी निर्देश के बारे में जान लें. उनका कहना है कि 15 अगस्त को गाजियाबाद में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल खुलेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस दिन छात्रों से लेकर सभी शिक्षकों के छुट्टी नहीं रहेगी और उन्हें स्कूल आना होगा.
क्या स्कूल में होगी पढ़ाई
जारी आदेश के अनुसार, स्कूल खुलेंगे, लेकिन नियमित पढ़ाई कराई जाएगी इसके लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिया गया है. हालांकि, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय पर्व से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि बच्चों को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी मिल सके. साथ ही, 15 अगस्त के दिन स्कूलों में वंदे मातरम, राष्ट्रगान और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे छात्रों के बीच देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत होगी.
एक पेड़ देश के नाम
हर स्कूल में एक पेड़ देश के नाम अभियान के तहत पौधारोपण के निर्देश भी दिए गए हैं और साथ ही, विद्यार्थियों और अभिभावकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इतना ही नहीं, स्वतंत्रता संग्राम और युद्धों में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित करने के निर्देश भी दिए गए हैं. ऐसे में अगर कोई स्कूल बंद मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: क्या डायबिटीज से बढ़ सकता है गॉल ब्लैडर कैंसर का खतरा? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 hr agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
3 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
5 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
7 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
11 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
12 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines