अयोध्या राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, 15 अगस्त से बिना सिलाई वाले वस्त्र में करनी होगी पूजा

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. 15 अगस्त से श्रीरामलला के सभी अर्चक अब एक समान पीले (पीत) रंग के बिना सिले वस्त्रों में नजर आएंगे. वैष्णव परंपरा और धार्मिक शुचिता को ध्यान में रखते हुए मंदिर ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया है.

RAM MANDIR

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मंदिर में भगवान श्रीरामलला की सेवा में तैनात सभी पुजारी अब एक समान ड्रेस कोड में नजर आएंगे. 15 अगस्त से सभी पुजारियों के लिए पीले (पीत) रंग के वस्त्र पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. नए नियम के अनुसार, गर्मी के मौसम में पुजारियों के लिए नीचे धोती और ऊपर कंधे पर रखने के लिए बिना सिला हुआ रेशमी अंगवस्त्र निर्धारित किया गया है. मौसम बदलने के साथ ही कपड़ों की श्रेणी भी बदलेगी, लेकिन उनका रंग पीला ही रहेगा. सर्दियों के मौसम में पुजारियों को ठंड से बचाव के लिए पीले रंग के ही ऊनी कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बदला गया ड्रेस कोड?

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला धार्मिक परंपरा और पवित्रता को ध्यान में रखकर लिया गया है. धार्मिक न्यास समिति के अनुसार, वैष्णव परंपरा में गर्भगृह की मर्यादा और पवित्रता का विशेष महत्व होता है. शास्त्रों और परंपरा के मुताबिक, गर्भगृह में सूती और सिले हुए कपड़ों को पूजा की दृष्टि से अशुद्ध माना जाता है, जबकि रेशमी और ऊनी बिना सिले वस्त्रों को पूरी तरह शुद्ध और उपयुक्त माना जाता है.

रोस्टर व्यवस्था से लागू होगा नियम

राम मंदिर में पुजारियों की ड्यूटी का रोस्टर हर महीने की अमावस्या और पूर्णिमा को बदलता है. सावन शुक्ल प्रतिपदा (13 अगस्त) से पुजारियों की पाली बदलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके बाद 15 अगस्त से सभी पुजारी नई वेशभूषा में श्रीरामलला की सेवा करते दिखेंगे. हाल ही में दान राशि की गणना में हुए बदलावों के बाद पूजा व्यवस्था में यह दूसरा बड़ा बदलाव है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ