UP News: ग्रेटर नोएडा में महिंद्रा के शोरूम में लगी आग; दो गाड़ियां जलकर राख
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार सुबह महिंद्रा गाड़ियों के शोरूम में आग लग गई। सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग लगने से दो गाड़ियां चल कर राख हो गई है। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में महिंद्रा का शोरूम है। यहां सोमवार को किन्हीं कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर उसने दो गाड़ियों स्कॉर्पियो और थार को चपेट में ले लिया। शोरूम के कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर जैसे-तैसे काबू किया, लेकिन जब तक दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गईं। कंपनी कर्मचारियों के मुताबिक आग लगने से शोरूम में करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं फायर ब्रिगेड की जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
(Tramadol)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: