UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के गुरुवार सुबह सेक्टर-10 स्थित एक कंपनी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया। इमारत से करीब 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। अधिकारी मौके पर डटे हैं।
फैक्ट्री में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाला
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटना नोएडा की एक गारमेंट प्रिंटिंग फैक्ट्री में हुई। फैक्ट्री की इमारत में 8-10 लोग भी रह रहे थे। गुरुवार सुबह अचानक यहां आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नोएडा के सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि इमारत के अंदर तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया गया है। सभी लोगों को बचाने के साथ ही आग पर काबू पा लिया गया है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।
दिल्ली में दो दिन में दो बड़े अग्निकांड
बता दें कि बुधवार को गुजरात के भरूच (औद्योगिक विकास निगम) जीआईडीसी में एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लगी थी। इसके अलावा दिल्ली की खान मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में भी बुधवार को भीषण आग लग गई। यहां दमकल की कुल चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। बताया गया है कि आग रेस्त्रां की पहली और दूसरी मंजिल की चिमनी और फाल्स सीलिंग में लगी थी।
और पढ़िए – UP News: नोएडा पुलिस ने पकड़े ‘बंटी-बबली’, दिल्ली से गोवा तक 980 लोगों को बनाया शिकार, करोड़ों ठगे
प्लास्टिक फैक्ट्री हुई राख
इसके अलावा एक दिन पहले मंगलवार (21 मार्च) को दिल्ली के करावल नगर में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री करावल नगर में यमुना डायरी और सरदार पटेल स्कूल के पास स्थित थी। पिछले कुछ दिनों में कई बड़े आग्निकांड सामने आए हैं।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 hr ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
19 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines