UP News: कांग्रेस के विरोध पर CM योगी को बड़ा बयान, बोले- 'जो देश की निंदा करता है, वह सत्याग्रह नहीं कर सकता'

UP News, CM Yogi, Congress, Sankalp Satyagraha
विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। सांसद के रूप में राहुल की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस के ‘संकल्प सत्याग्रह’ (Sankalp Satyagraha) के बारे में उन्होंने बड़ी बात कहीं। एएनआई के मुताबिक सीएम योगी ने कहा कि असत्य के रास्ते पर चलने वाले सत्याग्रह की बात नहीं कर सकते।

राजघाट पर कांग्रेस का चल रहा संकल्प सत्याग्रह

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस दिल्ली स्थित राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह कर रही है। प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता रविवार को धरना देने के लिए यहां पहुंचे। वहीं लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

Advertisment

सीएम योगी ने लगाए गंभीर आरोप

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झूठ के रास्ते पर चलने वाले आज सत्याग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह की जो प्रेरणा बापू महात्मा गांधी ने दी थी, उसका पालन भ्रष्टाचार में डूबे और लोकतंत्र को कमजोर करने वाले लोग कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि देश को बांटने वाले, देश को बदनाम करने वाले, भारत को कटघरे में खड़ा करने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले देश के जवानों का अपमान करने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान रैली में कहा था कि ‘कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है।’ इस मामले को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा हुई। इसके बाद 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय की ओर से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई।

विज्ञापन

देश भर में कांग्रेस कर रही है विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली के राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह किया जा रहा है। इसमें प्रियंका गांधी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ