UP News: नोएडा में सरेराह लूट; ई-रिक्शे में बैठी महिला की चेन और डायमंड लॉकेट छीन कर बाइकर्स फरार
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्कूटी सवार दो आरोपियों ने रिक्शे में जा रही महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन और उसमे पड़ा डायमंड लॉकेट लूट लिया। महिला ने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़िता मे फेस-दो थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक चेन स्नेचिंग की ये घटना सेक्टर-12/22 के पास एचडीएफसी बैंक के पास हुई। पीड़िता रेनू बाला शर्मा ने बताया कि वह कार्तिक कुंज सोसायटी सेक्टर-44 में रहती है। सोमवार को वे अपनी एक दोस्त के साथ सेक्टर-110 में गई थी। वहां से लौटते समय दोनों ई-रिक्शा लेकर किसी काम से सेक्टर-12/22 की ओर जा रही थीं।
आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में एचडीएफसी बैंक के पास पीछे से आ रहे स्कूटी सवार दो आरोपियों ने रेनू बाला के गले पर झपट्टा मारकर चेन और उसमें पड़ा लॉकेट लूट लिया। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं घटना के बाद पीड़िता दहशत में भी आ गई।
और पढ़िए – UP News: नोएडा पुलिस ने पकड़े ‘बंटी-बबली’, दिल्ली से गोवा तक 980 लोगों को बनाया शिकार, करोड़ों ठगे
वे सीधे थाना फेस-2 पहुंचीं। यहां उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की ओर से बताया गया है कि सोने की चेन और डायमंड के लॉकेट की करीब 25 हजार रुपये कीमत है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: