UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के प्रकाश अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरुवार को एक 14 साल की लड़की के पेट से करीब दो किलोग्राम बाल निकाले हैं। उसके इलाज में लगे डॉक्टरों ने बताया कि लड़की ‘रॅपन्जेल सिंड्रोम’ से पीड़ित थी। वर्षों से अपने ही बाल खा रही थी।
डॉक्टरों ने जांच के बाद शुरू किया इलाज
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बिजनौर की रहने वाली एक लड़की कुछ समय से पेट में तेज दर्द की शिकायत कर रही थी। डॉक्टरों ने कई जांचों के बाद उसका इलाज शुरू किया। जांच में पाया गया कि लड़की के पेट में बालों का एक बड़ा गुच्छा था। मेडिकल भाषा में इसे ट्राइकोफैगिया या रॅपन्जेल सिंड्रोम करते हैं। इस दुर्लभ मनोरोग में पीड़ित अपने शरीर के बालों को तोड़-तोड़ कर खाता है।
कई साल से पेट में दर्द बताती थी लड़की
डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की कई वर्षों से पेट में दर्द की शिकायत करती थी। उसके घरवाले उसे कई डॉक्टरों के पास ले गए, जो उसे पेन किलर दवाइयां देते रहे। बताया गया है कि मंगलवार को बच्ची ने अपने पेट में असहनीय दर्द बताया। इस के बाद परिवार वालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार को हुआ असहनीय दर्ज, भर्ती कराया
अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर प्रकाश ने कहा कि लड़की को मंगलवार को अस्पताल लाया गया था। हमने उसके पेट का एक्स-रे किया, जिसमें उसके पेट के अंदर बालों का एक गुच्छा मिला। इस गुच्छे को निकालने के लिए गुरुवार को उसका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है और लड़की खतरे से बाहर है।
रॅपन्जेल सिंड्रोम एक खतरनाक मनोरोग है
डॉक्टर प्रकाश ने कहा कि रॅपन्जेल सिंड्रोम ट्राइकोबेजार का एक असामान्य रूप है, जो रोगी में मानसिक विकारों के साथ पाया जाता है। बालों को खींचने और चबाने की आदत गैस्ट्रिक बेजार बनाती है। इसका मुख्य लक्षण उल्टियों के साथ पेट में असहनीय दर्द है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
3 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
5 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
7 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
8 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
9 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
11 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
21 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines