Lucknow Crime News: गुजरात के राजकोट शहर जैसा मामला यूपी में सामने आया है। राजधानी लखनऊ के कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस को एक मेल के बारे में पता लगा है। जिसमें फिरौती भी मांगी गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिन होटलों को धमकी दी गई है, उनके बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि 10 होटलों को धमकी दी गई है। जिन होटलों का नाम मेल में हैं, उनमें सारका होटल, होटल मेरिएट, कम्फर्ट होटल विस्टा, पकडिल्या होटल, लेमनट्री होटल, फॉर्च्यून होटल, दयाल गेटवे होटल्स और क्लार्क अवध होटल शामिल हैं। वहीं, मेल के संदर्भ में पुलिस ने होटल मालिकों को भी अलर्ट कर दिया है।
यह भी पढ़ें:Bomb Threat: तिरुपति के 3 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, ड्रग रैकेट सरगना के नाम से आई ईमेल
इससे पहले शनिवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां गुजरात के राजकोट शहर के कई होटलों को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस धमकी के बाद अलर्ट पर है। पुलिस को शक है कि आरोपियों का मकसद दहशत फैलाना हो सकता है। वहीं, किसी ने शरारत न की हो, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
गुजरात पुलिस को भी मिला था मेल
शनिवार को राजकोट जिले के 10 होटलों में बम की धमकी भी एक ईमेल के जरिए दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। कई होटलों की जांच की गई थी। राजकोट के होटल इंपीरियल पैलेस, ग्रैंड रीजेंसी, होटल सयाजी, होटल सीजन आदि के बाहर पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ाई है। पुलिस के अनुसार राजकोट के सभी प्रतिष्ठित होटलों में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से जांच की गई थी। गुजरात पुलिस के अनुसार पौने एक बजे धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली थी।
वहीं, लगातार फ्लाइट्स और होटल्स को धमकियों के बीच सरकार ने कई साइट्स को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (IT) ने इस बाबत एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें कहा गया था कि सोशल मीडिया कंपनियों को फर्जी बम धमकी वाले मैसेजेज को अपने प्लेटफॉर्म से हटाना होगा।
यह भी पढ़ें:अलर्ट! बिहार-बंगाल में तूफान-बारिश; जानें ओडिशा में अब कैसे हालात? पढ़ें साइक्लोन DANA पर ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
16 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines