UP Weather Update: पिछले कई दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। इस दौरान रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, तो दिन का तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 5 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का सिलसिला आज से शुरू हो सकता है, जिसके होली तक जारी रहने की संभावना है। आज से आने वाली 17 मार्च तक बारिश की संभावना जताई गई है। पढ़िए आज उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?
आज कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में 12 मार्च को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मौसम विभाग ने 12 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आने वाली 15 तारीख तक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, जिसमें कई जिलों में बादलों की गर्जन और बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है। 12 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम प्रभावित होगा।
ये भी पढ़ें: सावधान! हीटवेव का अलर्ट, 45 डिग्री पहुंचा तापमान, होली के दिन बारिश की फुहारों से भीगेंगे दिल्ली-यूपी समेत ये राज्य
15 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम?
होली पर मौसम विभाग ने 13 और 14 मार्च के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस तरह का मौसम 15 मार्च को भी बना रहेगा, लेकिन इस दौरान हवाओं की रफ्तार धीमी हो सकती है। वहीं, 16 और 17 मार्च को एक बार फिर से मौसम साफ होने लगेगा। बीते 24 घंटों में राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान झांसी में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में होली पर ‘बरसेंगे बदरा’… 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD अपडेट
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
13 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
17 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
17 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
22 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines