---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

рд╕рд╛рд╡рдзрд╛рди! рд╣реАрдЯрд╡реЗрд╡ рдХрд╛ рдЕрд▓рд░реНрдЯ, 45 рдбрд┐рдЧреНрд░реА рдкрд╣реБрдВрдЪрд╛ рддрд╛рдкрдорд╛рди, рд╣реЛрд▓реА рдХреЗ рджрд┐рди рдмрд╛рд░рд┐рд╢ рдХреА рдлреБрд╣рд╛рд░реЛрдВ рд╕реЗ рднреАрдЧреЗрдВрдЧреЗ рджрд┐рд▓реНрд▓реА-рдпреВрдкреА рд╕рдореЗрдд рдпреЗ рд░рд╛рдЬреНрдп

Aaj Ka Mausam : рджреЗрд╢ рдореЗрдВ рдХрд╣реАрдВ рдмрд╛рд░рд┐рд╢ рдХрд╛ рдЕрд▓рд░реНрдЯ рд╣реИ рддреЛ рдХрд╣реАрдВ рднреАрд╖рдг рдЧрд░реНрдореА рдкрдбрд╝ рд░рд╣реА рд╣реИред рдореМрд╕рдо рднреА рдмрд╛рд░-рдмрд╛рд░ рдЕрдкрдирд╛ рд░рдВрдЧ рдмрджрд▓ рд░рд╣рд╛ рд╣реИред рдЗрд╕ рдмреАрдЪ рдЙрддреНрддрд░ рдкрд╢реНрдЪрд┐рдо рднрд╛рд░рдд рдХреЗ рдореИрджрд╛рдиреА рд░рд╛рдЬреНрдпреЛрдВ рдореЗрдВ рддреЗрдЬ рд╣рд╡рд╛рдПрдВ рдЪрд▓реЗрдВрдЧреА рдФрд░ рдЬрдордХрд░ рдмрд╛рджрд▓ рдмрд░рд╕реЗрдВрдЧреЗред рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдХреНрдпрд╛ рд╣реИ рдЖрдИрдПрдордбреА рдХрд╛ рд▓реЗрдЯреЗрд╕реНрдЯ рдЕрд▓рд░реНрдЯ?

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। होली के दिन दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। तापमान में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया और कुछ राज्यों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी है। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपडेट जारी किया है।

होली के दिन भीगेंगे उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्य

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में होली के दिन 14 मार्च को बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। जम्मू कश्मीर, ल‌द्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शुक्रवार को बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। जहां पश्चिम ईरान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है तो वहीं दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है, जिसके प्रभाव से बर्फबारी और बरसात होगी।

---विज्ञापन---

जानें कब और कहां होगी बरसात?

जम्मू कश्मीर, ल‌द्दाख और हिमाचल प्रदेश में 11-16 मार्च के दौरान गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में 12-16 मार्च के दौरान बर्फबारी होगी और बादल बरसेंगे। पंजाब में 12 से 15 मार्च तक, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 13 से 15 मार्च तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 मार्च को बरसात हो सकती है।

यह भी पढे़ं : 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं, दिल्ली में 3 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, इन राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

---विज्ञापन---

50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं

अरुणाचल प्रदेश में 12 से 15 मार्च तक गरज और बिजली के साथ भारी बर्फबारी और बारिश होगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 मार्च को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी, बर्फ पड़ेगी और बादल भी बरसेंगे। असम, मेघालय में 12-13 मार्च को तेज हवा की स्पीड 40-50 किमी प्रति घंटे तक बढ़ने की संभावना है। साथ ही इन राज्यों में 11, 14 और 15 मार्च को जमकर बरसात होगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 16 मार्च के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 मार्च को गरज और बिजली के साथ भीषण बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में 12 से 17 मार्च तक भारी वर्षा होगी।

इन राज्यों में 12 मार्च बरसेंगे बादल

तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसके प्रभाव से तमिलनाडु, पडुचेरी, केरल, कर्नाटक, लक्षद्‌वीप में 12 मार्च को गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। अंडमान और निकोबार द्‌वीप समूह में अगले 7 दिनों के दौरान छिटपुट स्थानों पर जमकर बादल बरसेंगे।

---विज्ञापन---

जानें कहां कितना बढ़ेगा और घटेगा तापमान?

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, जबकि मध्य भारत और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में अगले 3-4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और कर्नाटक में अधिकतम तापमान में 1-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

आईएमडी ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। गुजरात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में 12 मार्च को हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव की स्थिति रहेगी। विदर्भ में 13-14 मार्च को और ओडिशा में 13 से 15 मार्च तक भीषण गर्मी पड़ेगी। कोंकण, गोवा और उत्तरी केरल और तटीय कर्नाटक में गर्म हवाएं चलेंगी। गुजरात में अधिकतम तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल में 35-40 डिग्री सेल्सियस के बीच पारा है। छतीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, पडुचेरी, झारखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : सावधान! 42 डिग्री पहुंचेगा तापमान, दिल्ली NCR में छाएंगे बादल, इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में दो दिन होगी बारिश

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में मामूली वृ‌द्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट आई। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 से 32 डिग्री और 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली में 12 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। अधिकतम पारा 32 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। राजधानी और आसपास के जिलों में 13 मार्च और होली के दिन 14 मार्च को बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद भी तापमान में बढ़ोतरी होगी।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 11, 2025 10:38 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola