कैसे बताऊं बेटी को उसकी मां मर गई? कानपुर हादसे में पत्नी को खोने वाले शख्स की दर्दनाक आपबीती

Accident Survivor Girl Story: उत्तर प्रदेश के कानुपर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला के पति ने अपनी आपबीती सुनाई है। बेटी का हालत नाजुक है, इसलिए वह उसे यह नहीं बात सकता कि उसकी मां की मौत हो गई है। बेबस पिता की कहानी सुनकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी।

UP Kanpur Accident Survivor Girl Mother Died

हादसे में घायल लड़की को शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हैं।

Kanpur Accident Survivor Girl Emotional Story: उत्तर प्रदेश के कानुपर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। कार को नाबालिग लड़के ड्राइव कर रहे थे, जो स्कूल छोड़कर घूमने के लिए निकले थे। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हादसे में स्कूटी सवार महिला भावना मिश्रा (42) की मौत हो गई है, जबकि उसकी बेटी मेधावी मिश्रा (13) बुरी तरह जख्मी है। उसके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हैं, लेकिन उसे अपनी मां की मौत होने के बारे में पता नहीं है।

विज्ञापन

इसलिए वह बार-बार पिता से मां के बारे में पूछ रही है, लेकिन उसकी हालत देखते हुए पिता उसे उसकी मां की मौत होने के बारे में नहीं बता रहे। बेटी पूछती है कि पापा, मम्मी ठीक तो हो जाएगी। मुझे उनसे मिलना है, लेकिन पिता के पास कोई जवाब नहीं है। यह कहते हुए हादसे में पत्नी को गंवाने वाले अनूप मिश्रा फूट-फूट कर रोने लगे, क्योंकि जहां पत्नी को खोने का गम है, वहीं बेटी की हालत देखकर वे काफी परेशानी हैं।

विज्ञापन

आरोपी ड्राइवर के पास नहीं था लाइसेंस

अनूप मिश्रा कहते हैं कि उनकी बेटी की पसलियां टूट गई हैं। पैर और कूल्हे में फ्रैक्चर है। सदमे में बार-बार बेहोश हो जाती है। होश में आते ही मां के बारे में पूछती है, लेकिन उनके पास उसके सवालों का जवाब नहीं है। बता दें कि 45 साल के अनूप मिश्रा HDFC बैंक में सीनियर मैनेजर हैं। वे केशव नगर बांके बिहारी इन्क्लेव में परिवार समेत रहते हैं। 2 जुलाई को अनूप की पत्नी भावना मिश्रा और बेटी मेधावी मिश्रा स्कूटी पर किसी काम से गई थीं।

विज्ञापन

किदवई नगर में एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में भावना की मौत हो गई और मेधावी घायल हो गई, जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। आरोपी 17 वर्षीय 12वीं क्लास का छात्र है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, क्योंकि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। कार सवार अन्य लड़के मौके से फरार हो गए। आरोपी को इटावा के बाल सुधार गृह में भेज दिया गया और पिता को बेल पर छोड़ दिया गया। साउथ DCP रवींद्र कुमार केस देख रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ