यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी मेडिकल डिवाइस पार्क से लेकर फिल्म सिटी तक की झलक, जानें क्या होगा खास

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो कई वजह से खास होगा। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास की नब्ज माने जाने वाले यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाएं अब प्रदेशवासियों के सामने एक मंच पर पेश की जाएंगी।

UP International Trade Show 2025, UP International Trade Show, Expo Mart Greater Noida, Greater Noida, UP News

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो कई वजह से खास होगा। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास की नब्ज माने जाने वाले यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाएं अब प्रदेशवासियों के सामने एक मंच पर पेश की जाएंगी। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में यीडा अपनी विकास यात्रा की झलक लोगों को दिखाएगा। इसमें मेडिकल डिवाइस पार्क, सेमीकंडक्टर यूनिट, फिल्म सिटी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है।

विज्ञापन

1198 वर्गमीटर का मिला पवेलियन
यमुना प्राधिकरण को इस भव्य आयोजन में 1198 वर्गमीटर का विशाल पवेलियन आवंटित किया गया है। यहां कुल 16 स्टाल लगाए जाएंगे। इनमें यीडा के अलावा क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख औद्योगिक इकाइयां और निवेशक कंपनियां भी शामिल होंगी। दर्शक यहां पर इन परियोजनाओं के मॉडल और विस्तृत जानकारी के जरिए भविष्य की तस्वीर को करीब से देख सकेंगे।

विज्ञापन

किन परियोजनाओं और कंपनियों की होगी भागीदारी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई, डीएस ग्रुप, केंट आरओ, एमिटी, एमजीएम, एल्डिको, सूर्या फूड, हेवेल्स, पतंजलि, वीवो, फॉक्सकॉन-एचसीएल

औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनेगा यीडा क्षेत्र
यीडा के ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया ने बताया कि यह ट्रेड शो प्राधिकरण को अपनी योजनाओं और कार्यों को प्रदेश और देश के सामने लाने का सुनहरा अवसर देगा। उन्होंने कहा कि यीडा क्षेत्र में नोएडा एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के अलावा मेडिकल डिवाइस पार्क से रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन

हर जिले के उत्पाद भी होंगे आकर्षण का केंद्र
इस बार ट्रेड शो में प्रदेश के सभी 75 जिलों के उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल भी आयोजन का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ