उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भ्रष्टाचार का अजब गजब खेल चल रहा है। ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए। जनपद के एक ग्राम पंचायत में लगे हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये का गबन कर लिया गया। गांव के प्रधान और सचिव ने मिलकर ग्राम पंचायत में लाखों रुपये निकाल लिए, लेकिन न तो हैंडपंप की मरम्मत हुई और न ही मजदूरों को पैसा मिला।
इसी ग्राम पंचायत में जहां साल 2021-22 में हैंडपंप मरम्मत और मजदूरी के नाम पर 9 बार में 636610 और साल 2022-23 में 6 बार में 355890 रुपये निकाले गए तो वहीं साल 2023-24 में 13 बार पेमेंट निकाले गए। साल 2024-25 में 9 बार और साल 2025-26 में 2 बार पेमेंट के रूप में रुपये निकाले जाने का दावा किया गया है।
यह भी पढ़ें : ‘निकिता के शादी से पहले थे 2 बॉयफ्रेंड’, TCS मैनेजर मानव शर्मा केस की चार्जशीट में बड़े खुलासे
हैंडपंप की मरम्मत पर निकाले गए 3056000 रुपये
इस प्रकार एक ही ग्राम पंचायत में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 3056000 रुपये की बड़ी रकम निकली है, जोकि मानक से अधिक है। यहां तक कि जिन फर्मों में पेमेंट किया गया है, उनमें दो ऐसी फर्म हैं, जिनके न तो दुकान है और न कोई सामान बिक्री के लिए है।
ग्रामीणों ने मामले की शिकायत की
यह आरोप गांव के ही ग्रामीणों ने लगाया और बकायदा शपथ पत्र देकर उच्चधिकारियों से मामले की शिकायत की है। यह एक मामला दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश में किस तरह से बड़े स्तर पर घोटाले कर सरकार की रकम को डकारने का काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : मिशन-2027 पर मायावती की नजर, आकाश आनंद की नंबर-2 पोजिशन से बसपा को मिलेगा ये फायदा
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines