---विज्ञापन---

‘निकिता के शादी से पहले थे 2 बॉयफ्रेंड’, TCS मैनेजर मानव शर्मा केस की चार्जशीट में बड़े खुलासे

TCS Manager Suicide Case: आगरा के मानव शर्मा सुसाइड केस की चार्जशीट फाइल हो गई है। चार्जशीट में मानव की पत्नी निकिता के 2 बॉयफ्रेंड का खुलासा किया गया है। पढ़ें आगरा से News24 के रिपोर्टर विमल मिश्रा की रिपोर्ट...

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस चार्जशीट दाखिल हो गई है। आगरा पुलिस ने आज करीब 500 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। DGC क्राइम आगरा बसंत गुप्ता ने चार्जशीट के बारे में बताया कि मानव शर्मा सुसाइड केस की चार्जशीट में निकिता के दोनों एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक जैन और मोहित शर्मा के बयान भी शामिल है। चार्टशीट में दोनों बॉयफ्रेंड द्वारा महंगे गिफ्ट निकिता को मिलने का भी जिक्र है।

चार्जशीट में बताया गया है कि निकिता पहले अभिषेक जैन की गर्लफ्रेंड थी। अभिषेक की शादी हो गई थी तो साल 2020 में अभिषेक जैन ने ही निकिता को मोहित से मिलाया था। चार्टशीट में निकिता की मौसी का भी जिक्र, जिसे निकिता के बॉयफ्रेंड की पूरी जानकारी थी। निकिता और मोहित के अवैध संबंधों के बारे में निकिता के पिता मानव शर्मा को मोहित की पत्नी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था, जिसे बाद मानव से सुसाइड की थी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मानव ने सुसाइड से पहले बनाया था वीडियो

बता दें कि 23-24 फरवरी 2025 को मानव शर्मा ने सुसाइड कर ली थी। मानव शर्मा ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया था, जिसमें उसने पत्नी निकिता के चरित्र पर आरोप लगाए थे। आत्महत्या करने के लिए निकिता और अपने ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया था। मानव 23 फरवरी की सुबह निकिता को लेकर मुंबई से लौटा था। शाम को उसने निकिता को उसके मायके में छोड़ा और रात को सुसाइड कर ली। मानव को प्रिया जैन नामक महिला ने इंस्टाग्राम पर मैसेज करके अपने पति मोहित के साथ मानव की पत्नी निकिता के अवैध संबंधों के बारे में बताया था।

मानव की पत्नी निकिता ने भी उसी रात को 2 वीडियो बनाए थे। एक वीडियो में निकिता ने पति मानव शर्मा पर शराब पीने और शराब पीकर मारपीट करने के लगाए थे। दूसरे वीडियो में निकिता ने मानव शर्मा के परिवार की तारीफ की। उसी वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड के साथ अवैध रिश्ते और शारीरिक संबंध बनाने की बात कुबूली थी। मानव शर्मा की सुसाइड के कुछ दिन बाद आगरा पुलिस ने निकिता की मां और बहन को गिरफ्तार किया था, जबकि घटना के करीब 39 दिन बाद निकिता और उसके पिता निपेंद्र शर्मा को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था।

---विज्ञापन---

First published on: May 19, 2025 12:56 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola