UP में हाउस टैक्स का नया नियम, अब मकान-दुकान पर लगेगी चिप वाली नेमप्लेट, मिलेगी 16 अंकों की यूनिक ID

UP House Tax New Rule: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने टैक्स चोरी को रोकने और टैक्स की वसूली में पारदर्शिता लाने के लिए नया कर वसूली सिस्टम बनाया है. नए सिस्टम के तहत चिप वाली नेमप्लेट और यूनिक ID का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत ही लोगों से हाउस टैक्स की वसूली की जाएगी.

House Tax | UP Government | Yogi Adityanath

टैक्स की चोरी रोकने और टैक्स वसूली में पारदर्शिता लाने के लिए नया नियम बनाया गया है.

UP House Tax New Rule: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हाउस टैक्स की वसूली के लिए नया नियम लाई है. सरकारी आदेश के अनुसार, अब प्रदेश के सभी नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम (PTMS) के अनुसार हाउस टैक्स वसूलेंगे. इसके लिए प्रदेश के हर घर और हर दुकान पर चिप वाली नेमप्लेट लगाई जाएगी और एक 16 अंकों वाली यूनिक ID दी जाएगी. इस ID में संबंधित घर और दुकान के टैक्स की डिटेल होगी, जिसके अनुसार टैक्स वसूला जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

एक क्लिक पर मिलेगी हाउस टैक्स की डिटेल

टैक्स की चोरी बचाने और कर वसूली में पारदर्शिता लाने के लिए यह नया सिस्टम बनाया गया है. नए PTMS सिस्टम में एक क्लिक पर हाउस टैक्स की डिटेल मिल जाएगी. इसलिए सरकार ने इस सिस्टम के साथ प्रदेश के सभी जिलों की कर व्यवस्था को बदलने का फैसला किया है. जल्दी ही इस सिस्टम से पुराने सिस्टम को रिप्लेस भी कर दिया जाएगा. इसके लिए वर्तमान में एक्टिव NIC का सॉफ्टवेयर बंद किया जाएगा और हाउस टैक्स का सारा पुराना डेटा PTMS पोर्टल पर शिफ्ट होगा.

नई पहचान के साथ गूगल मैपिंग भी होगी

चिप वाली नंबर प्लेट और 16 अंकों की ID मिलते ही प्रदेश के हर मकान, दुकान, दफ्तर को नई कर व्यवस्था और नई पहचान मिल जाएगी. चिप युक्त नेमप्लेट में प्रॉपर्टी से जुड़ी हर तरह की डिटेल फीड होगी और जैसे ही सिस्टम में 16 अंकों की ID डाली जाएगी, सारी डिटेल डिस्प्ले हो जाएगी. हाउस टैक्स कितना है? कितना बकाया है और कितना भर दिया गया है? यह जानकारी लोगों को ऑनलाइन और एक क्लिक पर ही मिल जाएगी. नए सिस्टम के तहत प्रॉपर्टी की गूगल मैपिंग भी होगी.

विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने हाउस टैक्स के लिए बनाए गए PTMS सिस्टम के बारे में बताया कि हाउस टैक्स के नए डिजिटल सिस्टम से कर व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी. हाउस टैक्स की चोरी करने वाले पकड़े जाएंगे. जो हाउस टैक्स नहीं भरते हैं, वे भी पकड़ में आ जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ