50 मीटर से कम हुई विजिविलिटी तो रोकी जाएंगी बसें, UP में परिवहन विभाग का बड़ा फैसला

मौसम को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। यूपी में अब 50 मीटर से कम विजिविलटी होने पर बसें नहीं चलाई जाएंगी। इसको लेकर परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

up roadways

up roadways

दिसंबर में अब कोहरा अपना रूप दिखाने लगा है। कोहरे से सबसे ज्यादा नुकसान सड़कों पर दौड़ रहे ट्रैफिक को होता है। कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे समेत प्रदेश में कई हादसे हुए हैं। इसको संज्ञान में लेते हुए यूपी सरकार के परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन

अब सड़कों पर 50 मीटर से कम विजविलटी होने पर रोडवेज और निजी बसों को रोक दिया जाएगा। ड्राइवर टोल प्लाजा या सुरक्षित स्थलों पर बसों को रोक देंगे। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है। परिवहन विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है। ज्यादा कोहरा होने पर रात में बसों का संचालन बंद किया जाएगा। मजबूरी होने या मध्यम कोहरा होने पर बसों को धीमी गति से चलाया जाएगा, ताकि रास्ता और आगे चल रहे वाहन साफ दिखाई दें।

विज्ञापन

आदेश जारी करने के पीछे परिवहन विभाग का मानना है कि कोहरे में कोई भी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कई बार विजिविलिटी इतनी कम हो जाती है कि बगल में डिवाइडर तक नहीं दिखता है। ऐसे में बस के सड़क से नीचे उतर जाती है। विभाग का आदेश प्रमुखता से मथुरा में हुए हादसे से प्रभावित है। हाईवे पर सबसे ज्यादा लापरवाही प्राइवेट बसों की देखी जाती है। मथुरा में एक्सप्रेस वे पर हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

कोहरे के चलते विभाग ने ड्राइवरों और कंडक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि ज्यादा कोहरा होने पर बसों को टोल प्लाजा, जन सुविधा केंद्र, विश्राम स्थल या कहीं अन्य सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए। जहां यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही उनकी सुविधा का भी ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ