Medicine Vastu Tips: सावधान! घर की इस गलत दिशा में रखी दवाइयां बढ़ा सकती हैं आपकी बीमारी और टेंशन
Medicine Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दवाइयां रखने की दिशा आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है. इस शास्त्र के मुताबिक, गलत स्थान पर रखी दवाइयां अपना प्रभाव खो सकती हैं और तनाव बढ़ा सकती हैं. जानिए, आखिर सही दिशा कौन सी है और किन जगहों पर दवा रखने से बचना चाहिए?

घर में दवाई कहां रखें
2 / 7Medicine Vastu Tips: स्वस्थ जीवन के लिए केवल भोजन और व्यायाम ही नहीं, बल्कि दवाइयों को सही जगह पर रखना भी जरूरी है. अक्सर लोग घर के बड़े वास्तु दोषों पर ध्यान देते हैं, लेकिन दवाइयों जैसी छोटी चीजों की अनदेखी कर देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, दवाइयों का सही स्थान न केवल इलाज में मदद करता है बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा भी बढ़ाता है. आइए जानते हैं, वास्तु अनुसार घर में दवाइयां रखने की सही और गलत दिशा क्या है?
दक्षिण दिशा से रखें दूरी
3 / 7दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा में दवाइयां रखना हानिकारक माना जाता है. दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है और यहां दवाइयां रखने से व्यक्ति बार-बार छोटी बीमारियों का शिकार हो सकता है. दक्षिण-पूर्व की गर्मी दवाओं की ताकत कम कर देती है और इलाज लंबा खिंचता है.
रसोई और बिस्तर के पास न रखें
4 / 7अकसर लोग सुविधा के लिए दवाइयां रसोई या बेड साइड पर रख देते हैं. रसोई अग्नि और अन्न का केंद्र है, यहां दवाइयां रखने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. वहीं सिरहाने दवाइयां मानसिक तनाव और बेचैनी को जन्म देती हैं. यह आदत व्यक्ति को अपनी बीमारियों में उलझाए रखती है.
ये है दवाइयां रखने की सही दिशा
5 / 7वास्तु के अनुसार उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा सबसे उत्तम हैं. यहां दवाइयां रखने से उनकी शक्ति बढ़ती है और स्वास्थ्य जल्दी सुधरता है. यह दिशा जल तत्व से जुड़ी होती है और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र मानी जाती है. मरीज जल्दी ठीक होते हैं और बार-बार बीमार होने की समस्या कम होती है.
साफ-सफाई और रोशनी है जरूरी
6 / 7दवाइयों को हमेशा साफ और रोशनी वाले स्थान पर रखें. अंधेरे या सीलन वाले कोने नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं. टूटी या गंदी दवाइयां तुरंत बाहर निकाल दें. एक्सपायरी हुई दवाइयां घर में नकारात्मकता बढ़ाती हैं.
छोटे बदलाव का बड़ा फायदा
7 / 7दवाइयों को अलमारी में उत्तर दिशा की ओर रखने से उनका असर बढ़ता है. नियमित देखभाल और सही दिशा में रखने से बीमारियों से राहत मिलती है और परिवार स्वस्थ रहता है. छोटी-छोटी सावधानियां आपकी जीवनशैली और मानसिक शांति पर बड़ा प्रभाव डाल सकती हैं.