UP Gazipur Bride looted 29 Groom: राजस्थान पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के गिरोह का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार युवती ने देश के अलग-अलग राज्यों में 29 युवकों को अपना शिकार बनाया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि युवती और उसके गिरोह के सदस्य फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिए पहचान छिपाकर इस काम को अंजाम देते थे।
राजस्थान पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गाजीपुर के सैदपुर नगर की महिला समेत कई युवकों को पकड़ा है। पुलिस को बीते 27 दिसंबर को एक पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया था। मामले में राजस्थान पुलिस ने चंदौली के साहिबगंज थाने में तैनात एक सिपाही को पकड़ा है। वह गिरोह के सदस्यों की मदद करता था। मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे मुस्तफापुर से पकड़ लिया।
यह भी पढ़ेंः यूपी के जौनपुर से सामने आई शाहरुख खान की डंकी जैसी कहानी, दुबई कमाने गया युवक पहुंचा जेल, परिवार बेहाल
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
राजस्थान के भरतपुर निवासी संजय सिंह ने स्थानीय थाने में गाजीपुर सैदपुर की महिला और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ लूटपाट की। पीड़ित ने बताया कि उसकी 26 दिसंबर को शादी हुई थी। शादी के बाद महिला को लेकर घर आ रहा था तभी उसके गिरोह के सदस्य पहुंचे और उसके साथ लूटपाट की।
सुहागरात के दिन पिला देती थी नींद की दवा
पुलिस ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत अनेक राज्यों में अविवाहित युवकों से शादी करती और उसके बाद फरार हो जाती थी। महिला अविवाहित युवकों को अपने जाल में फंसाती और जेवरात और नगदी लेकर लेकर फरार हो जाती। जानकारी के अनुसार यह गिरोह पहले तो शादी के नाम लोगों से पैसे ऐंठते थे। फिर शादी के बाद युवकों को सुहागरात में नींद की दवा पिलाकर सुला देती और लूटपाट करके फरार हो जाती।
यह भी पढ़ेंः मर कर हुआ ‘जिंदा’! 5 साल पहले जिसकी हुई ‘हत्या’ वो दिल्ली में नई पत्नी संग मिला
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
8 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
9 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
14 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines