---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

मर कर हुआ ‘ज‍िंदा’! 5 साल पहले ज‍िसकी हुई ‘हत्‍या’ वो द‍िल्‍ली में नई पत्‍नी संग म‍िला

Man Killed 5 Years Ago Found In Delhi Living With New Wife: साल 2018 में यह शख्स लापता हो गया था और इसके परिवार ने उसकी हत्या कर दिए जाने का शक जताया था।

Man Killed 5 Years Ago Found In Delhi Living With New Wife : उत्तर प्रदेश के बागपत का एक शख्स करीब पांच साल पहले लापता हो गया था और पुलिस को बताया गया था कि उसकी मौत हो गई है। लेकिन अब वही शख्स दिल्ली में मिला है। पुलिस के अनुसार योगेंद्र कुमार नाम का यह शख्स एक महिला और चार बच्चों के साथ रह रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागपत में सिंघावली अहीर का रहने वाले योगेंद्र कुमार और उसके दो भाइयों के खिलाफ इसी गांव के वेद प्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद योगेंद्र कुमार गायब हो गया था। तब उसके परिवार ने आशंका जताई थी कि वेद प्रकाश ने उसकी हत्या कर दी है।

---विज्ञापन---

पिछले साल अप्रैल में एक अदालती आदेश के बाद वेद प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन आठ महीने की जांच के बाद भी पुलिस यह साबित नहीं कर पाई थी कि योगेंद्र कुमार की सच में मौत हो गई है। लेकिन रविवार को बागपत पुलिस को उसके दिल्ली में होने की जानकारी मिली थी।

इस वजह से सामने आ गई सच्चाई

दरअसल, योगेंद्र के दिल्ली में होने की बात तब पता चली जब वह एक लंबित जमानत पाने के लिए एक अदालत में पेश हुआ था। पुलिस ने बताया कि वह यहां एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। इस दौरान योगेंद्र कुमार ने एक दूसरी महिला से शादी कर ली थी जिसके साथ उसके चार बच्चे भी हैं।

---विज्ञापन---

पकड़ में आने के बाद उसने पुलिस को बताया कि उसकी वेद प्रकाश के साथ दुश्मनी चल रही थी और दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली एक महिला से उसका अफेयर भी चल रहा था। जब उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो फिर उसने घर छोड़ दिया और दिल्ली में उस महिला के साथ रहने लगा था।

वहीं, इस दौरान उसका परिवार यही समझता रहा कि उसका अपहरण कर लिया गया है और हत्या कर दी गई है। योगेंद्र कुमार की पहली पत्नी रीता ने कहा कि वह 2018 से कभी मिलने नहीं आया और न ही उसने परिवार में किसी के साथ बात ही की। हम केवल इतना चाहते थे कि पुलिस सच्चाई का पता लगा ले।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: यूपी समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

ये भी पढ़ें: मालदीव से कहीं ज्यादा खूबसूरत है लक्षद्वीप

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: चाची से शादी की जिद पर अड़ा भतीजा

First published on: Jan 08, 2024 08:12 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola