UP Famous Waterfall: यूपी को काशी, रामलला और कान्हा की नगरी माना जाता है, यहां पूरे साल ही भक्तों और ट्रैवलर्स का तांता लगा रहता है। मगर क्या आप जानते हैं धार्मिक स्थलों के अलावा भी उत्तर प्रदेश में कई पर्यटक स्थल मौजूद हैं, जहां आपको एकबार जरूर जाना चाहिए। यहां आप दोस्तों, परिवार या कपल की तरह भी घूमने जा सकते हैं। इस समय भारत का उत्तरी इलाका तेज गर्मी की मार झेल रहा है। वहीं, बच्चों के स्कूल की भी छुट्टियां पड़ी हुई हैं। ऐसे में अगर आप कुछ समय के लिए गर्मी से राहत पाना चाहते है, तो उत्तर प्रदेश के इन फेमस वॉटरफॉल स्पॉट्स पर जा सकते हैं। यहां आप नेचर के बीच सुहाने मौसम को एंजॉय कर सकते हैं। ये प्लेस आपको झुलसती गर्मी में शांति प्रदान करेंगे और रिलैक्स महसूस करवाएंगे। इन स्पॉट्स की खासियत है कि आपको यहां घूमने के लिए ज्यादा खर्चा भी नहीं करना होगा। कम बजट में ये प्लेस बेस्ट है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
इन 4 वॉटर फॉल्स पर जाएं
1. बोकरिया वाटर फॉल, मिर्जापुर
मिर्जापुर के पास बोकरिया नामक स्थान पर स्थित बोकरिया वाटरफॉल बेहद खूबसूरत है। इस वॉटर फॉल के आस-पास का स्ट्रीट फूड भी फेमस है। यहां कुछ आर्टिफिशियल झरने भी हैं, जहां आप मी टाइम एंजॉय कर सकते हैं। आप चाहें तो मां विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
2. मुक्खा वाटरफॉल, सोनभद्र
मुक्खा वाटरफॉल सोनभद्र जिले में है। यहां के दृश्य इतने खूबसूरत हैं कि आपको महसूस होगा कि आप हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों के बीच आ गए हों। यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर और शांति प्रिय लोगों के लिए परफेक्ट प्लेस है।
3. विन्धम वाटरफॉल, मिर्जापुर
वाराणसी से कुछ किलोमीटर दूर मौजूद यह झरना प्रकृति की देन है। चट्टानों के बीच से गिरता हुआ पानी आपकी आंखों और मन को फ्रेश फील करवाएगा। यह जगह यूपी के लोगों के लिए परफेक्ट वीकेंड ट्रिप प्लेस है।
राजदरी वाटरफॉल वाराणसी से 60 किलोमीटर दूर चंदौली में स्थित है। यहां पर चट्टानों के बीच गिरता हुआ झरना काफी आकर्षण का केंद्र है। इसके आसपास हरे-भरे जंगल मौजूद हैं, जो इस जगह को और भी ज्यादा बेहतरीन बना देते हैं। फोटोग्राफी के लिए इस जगह का चयन करना सही रहेगा।
ट्रिप से रिलेटेड कुछ जरूरी बातें
ये सभी वॉटर फॉल यूपी में स्थित है, ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए भी यहां पहुंचने में मुश्किल नहीं होगी। इन स्पॉट्स पर पहुंचने के लिए बस, ट्रेन या फिर प्राइवेट कैब्स लें सकते हैं। यूपी में स्ट्रीट फूड्स फेमस हैं, आप उन्हें ट्राई कर सकते हैं। यहां आपको प्रति दिन 700 से 1000 हजार रुपये तक का खर्चा पड़ेगा, जो अफोर्डेबल है।