बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अधेड़ उम्र की औरत के कत्ल का राज बेपर्दा हो गया है। उसकी जान किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने दामाद ने ही ली थी। जहां तक वजह की बात है, बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेज रही थी। इसी बात से नाराज दामाद ने ससुराल में घुसकर कुल्हाड़ी से उसे उस वक्त काट डाला, जब वह सोई हुई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच-पड़ताल का क्रम जारी है।
-
10 अक्टूबर की रात खुर्जा कोतवाली में आते गांव बोरौली में की गई थी 55 वर्षीय मीना देवी की हत्या
यह भी पढ़ें: दो महीने तक बिस्तर में पड़े पति की दिन-रात की सेवा, नहीं बची ‘जान’ तो पत्नी ने भी दे दी जान
हालांकि कोई सबूत नहीं मिल रहा था, लेकिन बावजूद इसके इस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने इलाके के 25 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। इनमें से एक में एक व्यक्ति रात में कुल्हाड़ी लिए घर में घुसता दिखाई दिया। पहचान मृतक महिला मीना के दामाद बंटी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर को झुठलाकर पुलिस को गुमराह करता रहा। हालांकि सख्ती के बाद वह टूट गया और उसने कत्ल की वारदात को मान लिया।
यह भी पढ़ें: एक शव यात्रा ऐसी भी…पत्नी के पार्थिव शरीर को गठरी में ले जाना पड़ा, जिसने भी देखा वो रो पड़ा
बुलंदशहर के सीओ वरुण कुमार के मुताबिक आरोपी बंटी ने पुलिस को बताया कि उसकी सास मीना उसकी पत्नी को ससुराल नहीं आने दे रही थी। वह पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन की वजह थी। आए दिन तरह-तरह के उलहाने देती थी। इसी बात से परेशान होकर उसके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया और आखिर उसने सास को रास्ते से हटाने के साजिश बना ली। फिर 10 अक्टूबर की रात को छत के रास्ते में घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
7 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
8 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
15 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
15 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
16 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
16 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
18 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines