34000 जवानों की बढ़ी सैलरी! हाथरस में नया मेडिकल कॉलेज; UP कैबिनेट ने पास किए ये 13 प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इनमें 13 प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई। पीआरडी जवानों का भत्ता 150 रुपये बढ़ा दिया गया है। मीटिंग में कौन-कौन से प्रस्ताव पास किए गए, विस्तार से इनके बारे में जानते हैं?

Uttar Pradesh news

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान कैबिनेट ने 13 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी। बैठक में प्रांतीय रक्षा दल (PRD) के 34 हजार से अधिक जवानों को सरकार ने सौगात दी है। इन जवानों का ड्यूटी भत्ता 350 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इसके अलावा सरकार ने अयोध्या में दिव्यांगों के लिए डे केयर स्कूल खोलने का प्रस्ताव भी पारित किया है। सरकार ने जिन 13 प्रस्तावों को हरी झंडी दी है, विस्तार से उनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मीटिंग के बाद पास प्रस्तावों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि जनपद अयोध्या में 3 से 7 वर्ष तक दिव्यांगों के लिए डे केयर सेंटर खोला जाएगा। इसकी स्थापना के लिए तहसील सदर की भूमि को हस्तांतरित करने के लिए मंजूरी प्रदान की गई है। वहीं, अयोध्या में ही प्रस्तावित 300 बेड के चिकित्सालय के निर्माण के लिए पुराने सीतापुर के नेत्र चिकित्सालय की 12798 वर्ग मीटर की भूमि को स्वास्थ्य विभाग को ट्रांसफर करने के लिए मंजूरी दी गई है।

1 अप्रैल से मिलेगा बढ़े भत्ते का लाभ

प्रांतीय रक्षक दल के 34092 जवानों को बढ़े हुए ड्यूटी भत्ते का लाभ 1 अप्रैल 2025 से मिलेगा। इसके अलावा सहकारी समितियों एवं पंचायत लेखा परीक्षा सेवा नियमावली के पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। लेखा परीक्षा सेवा नियमावली 2025 में संशोधन किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे एवं ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के क्रॉसिंग (ग्राम जगनपुर-अफजलपुर के पास) पर NHAI द्वारा इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा। इसे मंजूरी दे दी गई है। हाथरस में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 6.675 हेक्टेयर भूमि ट्रांसफर करने को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

विज्ञापन

कर ढांचे में किया गया बदलाव

परिवहन विभाग के कर ढांचे में बदलाव किया जाएगा। इसके संबंध में नई अधिसूचना जारी करने का ऐलान सरकार ने किया है। उत्तर प्रदेश हैंडलूम, पावरलूम सिल्क टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी-2017 के तहत छूटी इकाइयों को सब्सिडी देने का प्रस्ताव भी पास कर लिया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश आवास विभाग के यूपी हाईटेक टाउनशिप नीति में संशोधन का प्रस्ताव बैठक में लाया गया, जिसे मंजूरी प्रदान कर दी गई। नगरीय उपयोग प्रभार शुल्क वसूलने को लेकर जो नियमावली विभाग ने तैयार की है, उसे भी लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ