UP Cabinet: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में शुक्रवार को सीएम योगी (CM Yogi) की अध्यक्षता में कैबिनेट (UP Cabinet) की बैठक हुई। बैठक में स्थानीय निकाय चुनावों (Urban Local Bodies) को लेकर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट (OBC Reservation) को मंजूरी दे दी गई है। दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी इस बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बताया कि अप्रैल में निकाय चुनाव हो सकते हैं।
बैठक में कुल 22 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
स्थानीय निकाय को लेकर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के अलावा बैठक में कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इनमें प्रदेश में चार निजी विश्वविद्यालयों खोलने की मंजूरी भी शामिल है। खेल नीति समेत यूपी रोडवेज और तीन प्रमुख मार्गों पर एफओबी का भी रास्ता साफ किया गया है।
यह भी पढ़ेंः योगी की कैबिनेट बैठक आज, निकाय चुनाव के लिए OBC आयोग की रिपोर्ट पर होगा फैसला
यूपी में खुलेंगे 4 नए निजी विश्वविद्यालय
जानकारी के मुताबिक यूपी की कैबिनेट बैठक में चार निजी विश्वविद्यालय (टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय लखनऊ, वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय शाहजहांपुर, फारूख हुसैन विश्वविद्यालय आगरा और विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर) को खोलने के लिए आशय पत्र जारी करने को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा खेल नीति को भी लागू किया गया है।
इन प्रमुख मार्गों पर बनेंगे एफओबी
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सीतापुर में पूर्वोत्तर रेलवे के विधानसभा क्षेत्र महमूदाबाद में सिधौली-महमूदाबाद मार्ग (राज्य मार्ग-139) पर 02 लेन एफओबी के निर्माण के लिए लिए ₹5901.43 लाख रुपये और सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर ऐशबाग-मैलानी सेक्शन पर भी दो लेन एफओबी के लिए ₹5417.30 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही देवरिया में भटनी में 02 लेन एफओबी निर्माण के लिए ₹3813.36 लाख रुपये की मंजूरी दे दी गई है।
यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 1000 बसें
बताया गया है कि सुगम यातायात के लिए सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस बेड़े में 1,000 नई बसों को शामिल करने के लिए ₹200 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। इसके अलावा स्क्रैप वाहन को निष्प्रयोग करने पर मिलने वाले छूट को भी मंजूर किया गया है।
एडीएम समेत इन अधिकारियों के अधिकार बढ़ाए
पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के तहत एडीएम, ज्वाइंट सीपी और एडिशनल सीपी को भी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने का अधिकारी दिया गया है। बाराबंकी, मऊ और रायबरेली में एमएसएमई और आईटी पार्क बनाना का भी रास्ता साफ हो गया है।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
2 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
2 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
17 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines