यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान हंगामा, समाजवादी पार्टी पर भड़के ओम प्रकाश राजभर

यूपी विधानसभा के बजट सत्र में समाजवादी पार्टी के हंगामे पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला. उन्होंने सदन और राज्यपाल के अपमान का आरोप लगाया.

UP Budget Session 2026

Credit: Social Media

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही सियासी माहौल गर्म हो गया. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. इस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. राज्यपाल के अभिभाषण के समय सपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. सदन में ‘गो बैक’ जैसे नारे लगाए गए, जिससे कार्यवाही में रुकावट हुई. इस हंगामे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ना सिर्फ सदन की मर्यादा तोड़ी, बल्कि एक महिला राज्यपाल का भी अपमान किया है. उन्होंने कहा कि ये व्यवहार लोकतंत्र के खिलाफ है और इसकी निंदा की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: ‘एक भी मुल्ला नहीं बोलेगा…’ सिंचाई अधिकारी पर भड़के बीजेपी सांसद सतीश गौतम, वीडियो वायरल

विज्ञापन

राजभर ने समाजवादी पार्टी के विधायकों को घेरा

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन विरोध का तरीका भी लोकतांत्रिक होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी जानबूझकर सदन में अव्यवस्था फैलाना चाहती है ताकि जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाया जा सके. राजभर ने कहा कि सरकार विकास और बजट पर चर्चा करना चाहती है, लेकिन विपक्ष हंगामा करके काम रोक रहा है. राजभर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सपा के आरोपों को भी गलत बताया. उन्होंने कहा कि ये प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों के मुताबिक चल रही है और इसमें किसी तरह की धांधली नहीं हो रही है. समाजवादी पार्टी बेवजह इस मुद्दे को तूल दे रही है.

मर्यादा में रहें SP विधायक- सतीश

वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी समाजवादी पार्टी विधायकों को मर्यादा में रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए. अगर किसी को आपत्ति है तो विरोध के और भी संवैधानिक तरीके मौजूद हैं. बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन किया. उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ