हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UP सांसद की गाड़ी का कटा चालान, बेटे और गनर ने दिखाई दबंगई, ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां

UP BJP MP Vehicle Challan : उत्तराखंड के ऋषिकेश में सांसद के बेटे को सत्ता की हनक दिखाना भारी पड़ गया। उसने ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। इस पर स्थानीय पुलिस ने सांसद की गाड़ी का चालान काटकर कोर्ट भेज दिया।

विज्ञापन
Kanpur BJP MP Car Challan

 अमित रतूड़ी, ऋषिकेश

Uttarakhand Police Challan BJP Kanpur MP Vehicle : उत्तराखंड के ऋषिकेश में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद की गाड़ी का चालान कट गया। पुलिस ने जब यह कार्रवाई की, तब गाड़ी में यूपी सांसद के बेटे और गनर समेत सात लोग बैठे थे। इस दौरान सांसद के बेटे ने सत्ता की हनक दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के सामने एक भी नहीं चली। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

हूटर बजाकर ट्रैफिक नियमों को तोड़ा

ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश गेट पुलिस चौकी के पास कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह की कार पहुंची। यहां ट्रैफिक जाम लगा था तो विपरीत दिशा से सांसद की कार हूटर बजाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने लगी, जिससे विपरीत दिशा से आ रही गाड़ियों की भी लंबी कतारें लग गईं।

यह भी पढ़ें : 3 सेकंड में छाती में 2 गोल‍ियां… कौन थे बाबा तरसेम स‍िंह, ज‍िन्‍हें गुरुद्वारे में घुसकर मार डाला

चौकी प्रभारी ने कार का काटा चालान

कैलाश गेट चौकी के प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने सांसद की कार को रोक लिया। पूछताछ करने पर सांसद के बेटे और गनर सत्ता की हनक दिखाकर चौकी प्रभारी को डराने लगे, लेकिन चौकी प्रभारी ने ईमानदारी से ड्यूटी करते हुए कार का चालान काट कोर्ट भेज दिया। चालान से बचने के लिए सांसद के बेटे ने यूपी के कई अधिकारियों से बात कराई, लेकिन चौकी प्रभारी नहीं माने।

यह भी पढ़ें : ज‍िम कॉर्बेट में टाइगर सफारी पर बड़ा फैसला, SC की दो टूक-अफसर और नेताओं ने जनता के भरोसे को कूड़े में डाला

कार के शीशे पर लिखा था सांसद

चौकी प्रभारी ने बताया कि कार में सांसद मौजूद नहीं मिले। कार के शीशे पर सांसद लिखा और हूटर लगा मिला है। जाम के बीच विपरीत दिशा में हूटर बजाकर ट्रैफिक नियम भी तोड़ा गया, इसलिए इसलिए कार का चालान काटकर कोर्ट भेज दिया गया। सांसद के बेटे ने बताया कि वह कानपुर से शिवपुरी घूमने के लिए आए हुए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें