प्रेमिका के लिए पॉलिटेक्निक का छात्र बना चोर, पकड़े जाने पर मफलर से घोंटा चौकीदार का गला, CCTV से पकड़ा गया आरोपी

Man Killed Watchman In Bareilly: बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में चौकीदार की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Man Killed Watchman In Bareilly

Man Killed Watchman In Bareilly

Man Killed Watchman In Bareilly(नीरज आनन्द): यूपी के बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में पॉलिटेक्निक के छात्र ने अपनी प्रेमिका को लेकर फरार होने के लिए पैसों की जरूरत पूरी करने को एक फैक्ट्री में चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचा और जब चौकीदार जाग गया तो पकड़े जाने के डर से चौकीदार का गला घोंटकर हत्या कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। जहां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है।

क्या है मामला 

बरेली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पॉलिटेक्निक का छात्र आशुतोष है और वो एक लड़की से बेहद प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसलिए आरोपी प्रेमिका की इंगेजमेंट से पहले उसे लेकर फरार होना चाहता था और उसके लिए पैसों की जरूरत थी।

पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए आरोपी ने 10 – 11 जनवरी की रात को सीबीगंज थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में पीछे से घुसा और अलमारी का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहा था कि तभी फैक्ट्री का चौकीदार प्रसाद जाग गया, जिसे देखकर आशुतोष फैक्ट्री के बाथरूम में छिप गया, लेकिन चौकीदार ने आशुतोष को पहचान लिया।

इसके बाद चौकीदार केसर प्रसाद ने छात्र आशुतोष के कई थप्पड़ जड़कर उसके पिता से शिकायत करने को फोन की तरफ बढ़ा, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने अपने मफलर से चौकीदार का गला घोटकर हत्या कर दी और फैक्ट्री के कमरे में अलमारी में रखे 55,000 चोरी कर मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी कैमरा में खुला मामला

दरअसल, बरेली के सीबी गंज थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में 11 जनवरी की सुबह फैक्ट्री के चौकीदार केसर प्रसाद की लाश मिली और जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरा की तलाश की तो पता चला कि युवक फैक्ट्री के पीछे से दीवार कूद कर फैक्ट्री में घुसा और फिर वहीं से वापस चला गया।

घटना वाले दिन की सीसीटीवी सामने आने के बाद जब पुलिस ने और जांच की तो पता चला कि सीसीटीवी में देखने वाला कोई और नहीं बल्कि फैक्ट्री में ही ठेकेदारी का काम करने वाले राधेश्याम का बेटा आशुतोष है। इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री के ठेकेदार राधेश्याम के बेटे आशुतोष को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस की मानें, तो आरोपी ने चोरी के पैसे से एक पुरानी मोटरसाइकिल भी खरीद ली थी। फिलहाल आरोपी छात्र को जेल भेज दिया गया है।

बता दें, आरोपी पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है और बताया जा रहा है कि इंटरमीडिएट में 95 प्रतिशत से परीक्षा पास की थी, लेकिन प्रेमिका से शादी के चक्कर में पैसे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने ऐसा कदम उठा लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ