हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

18 फीट नीचे गिरी बस, एक की मौत और 20 से ज्यादा घायल; UP के बरेली में हुआ हादसा

UP Bareilly Bus Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली में आज एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में एक पैसेंजर की मौत होने की खबर है। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सभी की जान खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
UP Bareilly Bus Accident Fell Down From Flyover

UP Bareilly Bus Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। अलसुबह करीब 3 बजे एक प्राइवेट बस हादसाग्रस्त हो गई है। हादसा दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ। बस फ्लाईओवर से करीब 18 फीट नीचे गिर गई। एक यात्री की मौत होने की खबर है। वहीं 20 से ज्यादा पैसेंजर घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

बस बलिया से दिल्ली की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। लोगों की मदद से पुलिस ने पैसेंजरों को क्षतिग्रस्त बस से निकाला। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंची। नीचे गिरने से बस बुरी तरह डैमेज हो गई है। वहीं ज्यादातार यात्रियों के सिर में चोट लगी है।

यह भी पढ़ें:प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में भीषण आग लगी; Air India एक्सप्रेस की फ्लाइट में सवार थे 179 पैसेंजर

DM और SSP घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा फतेहगंज थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले बलिया फ्लाईओवर के ऊपर हुआ। क्रेन से बस को सीधा करके रास्ता खुलवाया गया। हादसे में मरने वाले की पहचान प्रेम किशन निवासी मेरठ के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही DM रविंद्र कुमार और SSP घुले सुशील चंद्रभान हादसास्थल का जायजा लेने पहुंचे।

उन्होंने जिला अस्पताल और निजी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। करीब 35 पैसेंजर्स को रेस्क्यू किए जाने की खबर है। घायलों से मिलने के बाद DM रविंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि पैसेंजरों की हालत खतरे से बाहर है। एक ही पैसेंजर की मौत हुई है। सभी घायलों को हरसंभव मदद और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे। हादसा क्यों हुआ, इसकी भी गहन जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:रामदेव अब सोन पापड़ी के टेस्ट में भी ‘फेल’! पतंजलि के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन

हादसे में घायल इन लोगों की हालत नाजुक

1.अरन्जू देवी पत्नी सोनी निवासी रिठाला थाना विजयविहार मवाना, दिल्ली
2.गीता देवी पत्नी प्रमोद निवासी रिठाला थाना विजयविहार मवाना, दिल्ली
3.सोनू पुत्र प्रमोद निवासी रिठाला थाना विजयविहार मवाना, दिल्ली
4. शरीफ अहमद पुत्र शहीद अहमद निवासी रठमंजरी थाना देवरनियां जनपद बरेली
5. सुमित गोस्वामी पुत्र रामलल्लन गोस्वामी निवासी ग्राम मुरैनी थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली
6. अभय सिंह पुत्र राजकमल निवासी असरफाबाद थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली

यह भी पढ़ें:बिस्तर से बांधा, लिंग काटा और…जानें क्यों अमेरिका में प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने दी ब्वॉयफ्रेंड को खौफनाक मौत?

हादसे में इन लोगों के घायल होने की खबर

  • अभिनव सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी असरफाबाद थाना महाराजगंज रायबरेली
  • धीरेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी रैयापुर थाना ऊंचाहार रायबरेली
  • अभिषेक सिंह पुत्र राजबहादुर निवासी रैयापुर थाना ऊंचाहार रायबरेली
  • आकाश पुत्र राजबहादुर निवासी रैयापुर थाना ऊंचाहार रायबरेली
  • मोहम्मद युसूफ पुत्र तुफैल अहमद निवासी ग्राम फजिलपुर थाना नवाबगंज बरेली
  • अतुल सिंह पुत्र देवमणि निवासी ताजुद्दीनपुर थाना महाराजगंज रायबरेली
  • सोहेल अली पुत्र कल्लूशाद निवासी मसीढबलीनगर थाना नवाबगंज बरेली
  • साबिर अली पुत्र शकील शाह निवासी मसीढबलीनगर थाना नवाबगंज बरेली
  • अनुज वर्मा पुत्र राकेश निवासी ग्राम समरौता रायबरेली
  • हर्ष श्रीवास्तव पुत्र जयप्रकाश श्रीवास्तव निवासी बरूआ चौराहा रायबरेली

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान में महिला पत्रकार की पिटाई, स्कूल मालिक समेत 3 संदिग्ध गिरफ्तार, सरकार के जांच के आदेश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें