UP के श्री राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, कंट्रोल रूम में कॉल आया- जल्दी ही उड़ा देंगे
Edited By Swati Pandey

Edited By Swati Pandey

UP Ayodhya Ram Mandir: यूपी के अयोध्या में स्थित भगवान श्री राम मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी। 19 सिंतबर शाम लखनऊ कंट्रोल रूम में किसी ने कॉल कर निर्माणाधीन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। संदिग्ध फोन कॉल के आते ही लखनऊ और अयोध्या पुलिस सक्रिय हो गई। साथ ही अयोध्या पुलिस ने श्री राम मंदिर के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर इस मामले की जांच शुरू की। धमकी देने वाले नंबर को ट्रेस किया गया, तो नंबर बरेली का निकला।
जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने बरेली पुलिस को कॉल कर धमकी देने वाले नंबर की जानकारी दी। जांच के दौरान पता चला कि मोबाईल नंबर बरेली के फतेहगंज पूर्वी के रहने वाले इटौरिया निवासी गिरीश के नाम पर दर्ज है। जिसके आधार पर एसओजी और सर्विलांस टीम रात में गिरीश के पर पहुंची।
जांच के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि जिस समय कॉल की गई थी, उस समय फोन उनके बच्चे के पास था। बच्चे की उम्र 14 साल है। वह 8 वीं का छात्र है, पढ़ाई करने की वजह से उसने परिजनों से फोन लिया था। पुलिस की पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसने यू-टयूब वीडियो देखकर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.