पीएफआई के खिलाफ UP ATS की कार्रवाई; 50-50 हजार के इनामी दो गिरफ्तार, मेरठ से हिरासत में लिया सपा का पूर्व नेता

up ats, pfi, munir alam, pfi member, popular front of india, muzaffarnagar news

प्रतीकात्मक तस्वीर।

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत करीब सात जिलों में यूपी एटीएस ने छापेमारी की। इस दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन पीएफआई के करीब 55 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें मेरठ जिले से सपा का पूर्व नगर अध्यक्ष अब्दुल खालिक अंसारी भी शामिल है। वहीं एएनआई के मुताबिक यूपी एटीएस ने परवेज अहमद और रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

दोनों के खिलाफ था 50-50 हजार का इनाम

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने परवेज अहमद और रईस अहमद नाम के दो आरोपियों को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। इन दोनों वांछितों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था। यूपी एटीएस की ओर से कहा गया है कि दोनों आरोपी फरार थे और वाराणसी में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने में शामिल थे।

सऊद की गिरफ्तारी के बाद सामने आया दोनों का नाम

यूपी एटीएस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सितंबर 2022 में भारत सरकार की ओर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को बैन किया गया था। इसके बाद देश भर में केंद्रीय एजेंसियों ने छापेमारी करके इसके सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इसी क्रम में 2022 में मुकदमा दर्ज करके अब्दुल्ला सऊद अंसारी पुत्र अब्दुल्ला कमाल को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया था। सऊद की गिरफ्तारी के बाद परवेज अहमद और रईस अहमद का नाम भी सामने आया था।

इन जिलों में यूपी एटीएस ने की कार्रवाई

बता दें कि रविवार को यूपी एटीएस ने उत्तर प्रदेश के 7 से ज्यादा जिलों में एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान एजेंसी ने करीब 55 लोगों को हिरासत में लिया था। यूपी एटीएस ने ये कार्रवाई लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, सहारनपुर, गाजियाबाद आदि जिलों में की थी। बताया गया है कि इसी साल 25 अप्रैल को भी यूपी समेत कई राज्यों में पीएफआई के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। एएनआई ने इन राज्यों के कुल 17 ठिकानों पर छापे मारे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ