जब 'अजय देवगन' बन पति ने पत्नी 'ऐश्वर्या' को उसके आशिक 'सलमान' के साथ भेज दिया

Woman With Her Boy Friend

Woman With Her Boy Friend

विज्ञापन

UP Husband Sent Wife With Her Boy Friend: कहानी काफी फिल्मी है, लेकिन असल लाइफ में ऐसा हुआ है और किस्सा काफी मजेदार है। हम दिल दे चुके सनम… मूवी में अजय देवगन ने पत्नी ऐश्वर्या को सलमान खान के पास जाने की इजाजत दे दी थी। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश में हुआ, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी। हालांकि मूवी के क्लाइमेक्स में ऐश्वर्या राय प्रेमी सलमान को छोड़कर अजय देवगन के पास वापस लौट आई थी, लेकिन रियल लाइफ की कहानी का क्लाइमेक्स ऐसा नहीं था, क्योंकि UP के ‘अजय देवगन’ की पत्नी ‘ऐश्वर्या’ अपने प्रेमी के साथ चली गई।

यह भी पढ़ें: आधी रात को बेटे ने मचाया मौत का तांडव, मां को मार डाला, अब बोला-किसी को मारने का पछतावा नहीं

विज्ञापन

मामला इलाके में चर्चा का विषया बन गया

उत्तर प्रदेश के देवरिया में विवाहित महिला से मिलने के लिए उसका प्रेमी घर पहुंच गया। महिला के ससुराल वालों ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया और जमकर पीटा। प्रेमी को पिटते देखकर विवाहिता गिड़गिड़ाने लगी। वहीं पत्नी को प्रेमी के लिए रोते-गिड़गिड़ाते देखकर पति भी पसीज गया और सर्व समाज के सामने बड़ा फैसला ले लिया। उसने भी बोल दिया कि जा जी ले अपनी जिंदगी…। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

शादी हो गई, फिर भी प्रेमी को भुला न पाई

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव बरियारपुर की एक महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन महिला की दूसरे शख्स के साथ शादी हो गई, लेकिन शादी होने के बाद भी महिला अपने प्रेमी को भुला नहीं पाई। दोनों ने अपने दिलों में प्यार का दीपक जलाए रखा। चोरी-छिपे दोनों मिलते रहे, लेकिन अचानक प्यार ऐसे परवार चढ़ा कि प्रेमी अपनी प्रेमिा से मिलने के लिए उसके घर तक पहुंच गया।

विज्ञापन

ससुरालवालों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया

बताया जा रहा है कि युवक जैसे ही अपनी शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंचा और मिलन जारी था, अचानक ससुराल वालों ने दोनों को कमरे में रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी की जमकर पिटाई हुई। प्रेमी को पिटता देख विवाहिता अपने पति से उसे न मारने की विनती करने लगी। अपने प्रेमी की जान की भीख मांगने लगी। उसने पति के पैर पकड़ लिए। यह देख कर पति की नफरत दया में बदल गई। उसने एक बड़ा फैसला भी ले लिया।

विज्ञापन

पति ने बुलाए प्रेमी के घरवाले और शादी कराई

फैसले के अनुसार, पति ने पत्नी के प्रेमी के घरवालों को बुलाया। घर में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। प्रेमी और विवाहिता से उनकी रजामंदी पूछी गई। जैसे ही दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की बात जाहिर की वैसे ही पति ने दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव रथा। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करा दी। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में पुलिस से कोई भी शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ