UP: भांजे की मोहब्बत में दीवानी हुई मामी; जमाने में ज्यादा न हो बदनामी, अंजाम दिया कारनामा, कत्ल किया मामा
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

बरेली: यूपी के बरेली में एक भांजे ने मामी से प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही मामा की हत्या कर डाली। इस मामले में पुलिस ने मामी, भांजे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, उसकी पत्नी का अपने ही भांजे के साथ प्रेम पसंग चल रहा था।
यह पूरा मामला बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला का अपने भांजे के साथ अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर महिला का उसके पति से आए दिन विवाद होता रहता था और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने मिलकर उसके हत्या की साजिश रच डाली। इस घटना को मामी, भांजे और उसके एक साथी ने मिलकर अंजाम दिया।
बता दें कि पिछले हफ्ते एक व्यक्ति का रेलवे के ट्रैक पर कटा हुआ शव मिला था, देखने पर ऐसा लग रहा था कि इसकी मौत ट्रेन से कटने से हुई है। लेकिन उसके भाई के तहरीर के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि 20 सितंबर को उसके भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे शराब पिलाया और जब नशा ज्यादा चढ़ गया तो उसको ले जाकर रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: