Uniform Civil Code in Uttarakhand: उत्तराखंड में अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू हो जाता है तो यहां कानून में क्या बदलाव आएंगे? इसका आम लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ेगा, इन दिनों लोगों की जुबान पर यही चर्चा है। दरअसल, शनिवार को उत्तराखंड में कैबिनेट की बैठक है, उम्मीद है कि इस बैठक में UCC मसौदा रिपोर्ट को मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद उत्तराखंड सरकार 6 फरवरी को इसे विधेयक के रूप में विधानसभा में पेश कर सकती है।
मसौदे में महिला केंद्रित कई कानून
UCC मसौदा समिति की यह रिपोर्ट शुक्रवार को समिति की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने सीएम को सौंपी है। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में काननू की 400 से अधिक धाराओं का उल्लेख है। जानकारी के अनुसार अगर उत्तराखंड में जल्द ही यूसीसी विधेयक पारित हुआ तो वह इसे लागू करने वाला सबसे पहला राज्य बन सकता है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मसौदा महिला केंद्रित कानूनों पर है।
मुस्लिम महिलाओं में इद्दत जैसी प्राथाएं खत्म हो सकती है
आइए आपको बताते हैं कि अगर यूसीसी उत्तराखंड में लागू हुआ तो राज्य की कानून व्यवस्था में संभावित बदलाव क्या हो सकते हैं? बताया जा रहा है कि यूसीसी लागू होने के बाद राज्य में अनाथ बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया सरल हो जाएगी। इसके अलावा मुस्लिम महिलाओं में इद्दत जैसी प्राथाएं खत्म कर दी जाएंगी। अभी तक मुस्लिम महिलाएं अपने पति की मौत के बाद एक निश्चित अवधि तक दूसरी शादी नहीं कर सकती हैं।
UCC की खास बातें
- विवाह रजिस्टर्ड करवाना अनिवार्य होगा।
- लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी देनी होगी।
- दंपति के बीच विवाद होने पर बच्चों की कस्टडी दादा-दादी को दी जा सकती है।
- लड़कियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलेगा।
- मुस्लिम महिलाओं को गोद लेने संबंधी अधिकार सरल होंगे।
- बहुविवाह पर रोक लगाई जा सकती है।
- लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 21 साल होगी।
- जनसंख्या नियंत्रण पर नया कानून।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
1 hr agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
19 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
22 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines