Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की प्रयागराज (Prayagraj) पुलिस ने गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के लखनऊ महानगर इलाके में घर पर छापा मारा। इसमें यूनिवर्सल अपार्टमेंट से दो लग्जरी कारें जब्त करके हुए फ्लैट को सील कर दिया है। बताया गया है कि प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार देर रात यह कार्रवाई की है। यह कार्रवाई प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद हुई है।
मंगलवार देर लखनऊ में हुई कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि छापेमारी 27 फरवरी यानी मंगलवार देर रात यह कार्रवाई की गई। बताया गया है कि 24 फरवरी को प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह अधिवक्ता उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ेंः एनकाउंटर के बाद अतीक के परिवार में खलबली, पत्नी ने जिला कोर्ट में लगाई ये अर्जी
पुलिस को मिली है ये खास जानकारी
इस मामले में अतीक अहमद, उनके बेटे असद अहमद और पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ शूटर इस अपार्टमेंट में रुके थे। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान यहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने दो लग्जरी कारों को जब्त कर लिया और उन्हें महानगर थाने ले जाया गया है।
फ्लैट नंबर 202 में रुके थे ये लोग
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने यूनिवर्सल अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 202 पर छापा मारा। पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन अतीक अहमद के परिवार के सदस्यों के नाम पर पंजीकृत हैं। इस बिल्डिंग के एक गार्ड ने बताया कि करीब दो साल से यहां का सीसीटीवी भी खराब है।
प्रयागराज पुलिस की लखनऊ में कार्रवाई
पुलिस की जांच में सामने आया है कि 3-4 लोग यहां थे, जो 24 फरवरी की शाम को फ्लैट से चले गए। पुलिस का दावा है कि इसके बाद वे प्रयागराज में हुई वारदात में नजर आए थे। बताया कि प्रयागराज पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान लखनऊ पुलिस भी मौजूद रही।
यह भी पढ़ेंः जेल में रची गई थी हत्या की साजिश! STF की पूछताछ में मास्टरमाइंड उगलेगा राज?
18 साल पहले विधायक राजू पाल की हुई थी हत्या
बता दें कि करीब 18 साल पहले प्रयागराज के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के मुकदमे में उनकी पत्नी पूजा पाल वादी हैं। वहीं अधिवक्ता उमेश पाल इस मामले में मुख्य गवाह थे। पिछले शुक्रवार को प्रयागराज में कोर्ट से लौटते समय हमलावरों ने गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर दी थी।
एक आरोपी ढेर, दूसरा गोरखपुर से गिरफ्तार
इसके बाद सोमवार दोपहर को प्रयागराज पुलिस ने धूमनगंज के नेहरू पार्क के पास मुठभेड़ में एक आरोपी अरबाज को मार गिराया था। पुलिस का दावा था कि अरबाज हत्या में इस्तेमाल कार चला रहा था। इसके अलावा उसने फायरिंग भी की थी। वहीं हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक सदाकत खान को भी यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
10 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines