Umesh Pal Murder Case: एनकाउंटर के बाद अतीक के परिवार में खलबली, पत्नी ने जिला कोर्ट में लगाई ये अर्जी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल (Umesh Pal Murder Case) और गार्ड संदीप हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस (UP Police) ने सख्त कार्रवाई की। सोमवार को मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया। इस कार्रवाई के बाद अतीक के परिवार में खलबली मच गई है। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने इलाहाबाद जिला कोर्ट में एक अर्जी दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने इलाहाबाद जिला कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि उनके दो बेटों को पुलिस अपने साथ ले गई। इसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिवार ने किसी बड़ी आशंका की ओर इशारा किया है। एएनआई के अनुसार इस मामले में आज यानी मंगलवार को सुनवाई होगी।
Umesh Pal murder case | Jailed former MP Atiq Ahmed's wife Shaista Parveen filed a plea before Allahabad District Court that her two sons were taken away by Police and there has been no update on them ever since. The matter will be heard today.#UttarPradesh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 28, 2023
बता दें कि पिछले शुक्रवार को प्रयागराज के विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में वकील उमेश पाल और उनके गार्ड संदीप कोर्ट में सुनवाई करके लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने हमला करके दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद विधायक राजू पाल की पत्नी और वर्तमान में सपा विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी से अपनी सुरक्षा की मांग की थी।
इस मामले के अगले ही दिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल बदमाश अरबाज को मुठभेड़ में मार गिराया। यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दावा किया था कि उमेश हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज में अरबाज दिखा था। वह हत्या में इस्तेमाल कार को चला रहा था। उसने भी मौके पर फायरिंग की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: