6 दिसंबर को दुबई भाग गया गुड्डू मुस्लिम, 5 लाख के इनामी 'बमबाज' ने कैसे दिया STF को चकमा?

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस का वांछित बदमाश गुड्डू मुस्लिम विदेश फरार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक वह दुबई भाग चुका है। पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी।

Guddu Muslim

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के वांछित बदमाश गुड्डू मुस्लिम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खुफिया एजेंसियों ने यूपी पुलिस को उससे जुड़ी अहम सूचना दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भागने में कामयाब हो गया है। गुड्डू मुस्लिम 6 दिसंबर को कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई गया है। उसने सैयद वसीमुद्दीन के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था, जिसके बाद एतिहाद एयरलाइंस की फ्लाइट से दुबई रवाना हुआ था। प्रयागराज के वांछित बमबाज की तलाश में यूपी पुलिस और एसटीएफ जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक अहमद गैंग के इस बदमाश का कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। अब सामने आया है कि शातिर अपराधी सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर फरार हो चुका है। फर्जी पासपोर्ट बनवाने में उसकी मदद किसने की, पुलिस जांच में जुटी है? अब यूपी पुलिस को केंद्रीय खुफिया एजेंसी से इनपुट मिला है। गुड्डू मुस्लिम शातिर बदमाश था, जो यूपी और बिहार के कई माफियाओं के संपर्क में था।

शाइस्ता परवीन का भी सुराग नहीं

उसके ऊपर 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या का आरोप लगा था। आरोपी तभी से फरार था, जिसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इसके अलावा पुलिस ने 5 लाख का इनाम भी घोषित किया था। बताया जाता है कि उमेश बम बनाने में माहिर था। पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश में राजस्थान से लेकर दिल्ली व ओडिशा में कई जगह रेड कर चुकी थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उमेश पाल पर गुड्डू मुस्लिम ने बम से हमला किया था। इस मामले में पुलिस को अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की भी तलाश है, जिसका अब तक सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन

उमेश पाल की हत्या में शामिल अतीक अहमद के बेटे असद और दूसरे शूटर गुलाम की एनकाउंटर में मौत हो चुकी है। वहीं, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम फरारी काटने में माहिर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ