BJP नेता को पुलिस ने लात-घूसों से पीटा, बाल उखाड़े, कमिश्नर ने लिया ये एक्शन

Prayagraj BJP leader assault case: प्रयागराज में बीजेपी नेता मनोज पासी को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा। जिसके बाद वह कपड़े उतारकर थाने के बाहर खड़े होकर वीडियो बनाई और मारपीट के निशान दिखाए। मामले में अब कमिश्नर ने एक्शन लिया है।

BJP leader beaten by UP police

BJP leader beaten by UP police

BJP leader beaten by UP police: प्रयागराज में भाजपा नेता मनोज पासी को पीटने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता के भाई अपनी जमीन पर दीवार बनवा रहे थे। इस पर एक व्यक्ति ने अपना दावा ठोंक दिया और पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने काम रुकवा दिया। बुधवार को भाजपा नेता थाने गए और काम शुरू करवाने को कहा। इस पर पुलिसकर्मी भड़क गए और नेता की पिटाई कर दी। उन्हें इतना मारा कि बेहोश हो गए। पिटाई के बाद जब होश आया तो मनोज ने थाने के बाद खड़े होकर शर्ट उतार दी।

मामले में पुलिस कमिश्नर ने 3 दरोगा और एक हेड काॅन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। मनोज भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष हैं। इधर मामले का खुलासा होने के बाद भाजपा महामंत्री रमेश पासी एससी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सोनकर झांसी पहुंचे। थोड़ी देर बाद भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इसके बाद मौके पर डीसीपी सिटी अभिषेक भारती पहुंचे। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझाया।

बाल उखाड़ लिए

पीड़ित बीजेपी नेता मनोज ने बताया कि है कि उनके छोटे भाई ने गंगादीप काॅलोनी में रजिस्ट्री करवाई। 12 जनवरी को वे कुछ काम करवा रहे थे। इस दौरान जमीन पर दावा ठोंकते हुए एक रामा नामक युवक आया और उसने काम रुकवा दिया। इसके मैं थाने गया, मैंने काम रोकने की वजह पूछी। इस पर मेरे साथ अभद्रता की। थाने में मुझे पीटा गया। मुझे लात-घूसों से मारा गया। मेरे बाल भी उखाड़ लिए। बेहोशी की हालत में मुझे हाॅस्पिटल लाया गया।

प्रयागराज में पहले भी हो चुकी मारपीट

बता दें कि यूपी में बीजेपी नेता को पीटने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार पुलिस बीजेपी नेताओं के खिलाफ इस प्रकार का एक्शन ले चुकी है। हालांकि हर बार जांच के बाद जो पुलिसकर्मी दोषी निकलते हैं उन पर कार्रवाई होती है। 26 दिसंबर को प्रयागराज में ही प्रीतमनगर के मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा को उसके घर के सामने पुलिस ने लाठी-डंडों से पीटा। इसके सिपाही और 2 दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ