बुलंदशहर: मां ने पार की क्रूरता की हदें, मासूम को बेरहमी से पीटा

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में महिला का बच्चे को पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

UP News

UP News

UP News (शाहनवाज चौधरी): यूपी के बुलंदशहर में महिला का बच्चे को पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। महिला का नाम राधिका उर्फ रिया बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला फर्श पर पड़े मासूम बच्चे को बेरहमी से पीट रही है।

विज्ञापन

वीडियो में दिखा कि गुस्से में महिला ने स्टील के डिब्बे से कई बार मासूम की पिटाई की। महिला मासूम बच्चे के रोने पर भी रहम नहीं कर रही है और वह लगातार बच्चे को पीट रही है। आपको बता दें, मामला डिबाई कोतवाली क्षेत्र के नमक वाली मंडी का है।

विज्ञापन

महिला का पति से है विवाद

बच्चे को पीटने वाली मां का अपने पति से विवाद चल रहा है और वह मायके में रह रही है। बता दें, किसी बात पर बच्चा रो रहा था, महिला ने बच्चे को चुप कराने की कोशिश की। जब बच्चा चुप नहीं हुआ, तो वह झल्ला गई और बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। पति से विवाद के बाद महिला कुछ परेशान सी रहती है।

पड़ोसियों ने किया विरोध

महिला जिस समय अपने बच्चे को बेरहमी से पीट रही थी, उस समय पड़ोस के लोगों ने इसका विरोध किया और वीडियो भी बना लिया। महिला इस घटना को कैद करने वाले लोगों से भी उलझ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद परिवार के लोग ही नहीं, बल्कि जिसने भी वीडियो को देखा, वह आग बबूला हो गए। कई लोग कह रहे हैं कि बच्चा अगर समझदार होता और कुछ समझाने के मकसद से मां पीटती है, तो वह समझ जाता। बच्चा नासमझ है, इसलिए  वीडियो में मां का क्रूर रूप में दिख रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ