Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में कोलकाता जैसी वारदात का खुलासा पुलिस ने किया है। नर्स के साथ एक दरिंदे ने पहले रेप किया, फिर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसका सामान लूटकर फरार हो गया। नर्स 30 जुलाई से लापता थी। उसकी बहन ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से दबोचा है। उसे जेल भेज दिया गया है। 8 अगस्त को महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। शव रुद्रपुर की बिलासपुर कॉलोनी में झाड़ियों में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा कि रेप के बाद हत्या की गई है। 33 साल की महिला 11 साल की बच्ची के साथ रहती थी। जो अस्पताल से लौटते समय लापता हुई थी।
यह भी पढ़ें:पत्नी को पीटा, फिर 10 माह के बच्चे को मार डाला; 2 साल के बच्चे की आंतें बाहर निकाली…बाप क्यों बना ‘जल्लाद’?
पुलिस ने आसपास के कैमरे खंगाले और नर्स के फोन का EMI नंबर सर्विलांस पर लगाया। फुटेज में महिला के पीछे एक अज्ञात शख्स जाता दिखा। इसके बाद फोन यूपी के बरेली में एक्टिव मिला। उत्तराखंड पुलिस वहां पहुंची तो पता लगा कि इसे खुशबू नाम की महिला यूज कर रही है। जो तुरसापट्टी के रहने वाले धर्मेंद्र की पत्नी है। पूछताछ में महिला ने बताया कि इस फोन को उसका पति यूज कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी।
पहचान छिपाने के लिए पत्थर से कुचला चेहरा
धर्मेंद्र की लोकेशन पुलिस को राजस्थान के जोधपुर में मिली। पुलिस ने उसे पकड़ा और देहरादून ले आई। धर्मेंद्र ने कबूल किया कि वह 6 माह से जाफरपुर की फैक्ट्री में काम कर रहा था। 30 जुलाई को सुनसान इलाके में एक महिला दिखी थी। उसने अंधेरे का फायदा उठाया और महिला को झाड़ियों में ले गया। जिसके बाद रेप किया। महिला चिल्लाने लगी तो गला घोंट दिया। बाद में पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचला और सामान व फोन लेकर भाग गया। बाद में बरेली जाकर अपना सिम डालकर फोन चालू किया। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:हैवान बनी सौतन! दूध में जहर देकर बच्चियों को उतारा मौत के घाट, लव मैरिज कर चुका पिता भी कांड में शामिल
यह भी पढ़ें:आवाज बदलकर बुलाता, जंगल में ले जाता; रेप कर भगा देता…क्या है मैजिक वॉइस ऐप? जिसका फायदा उठाता था ये शख्स
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
15 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
16 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
19 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
19 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines