नोएडा इंजीनियर मौत मामले में दो और बिल्डर गिरफ्तार, NGT ने भी लिया एक्शन; 5 अधिकारियों को नोटिस

नोएडा इंजीनियर मौत मामले में दो और बिल्डर गिरफ्तार, NGT ने भी लिया एक्शन; पांच अधिकारियों को नोटिस

Noida yuvraj mehta death
विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने नोएडा टेकनीशियन युवराज मेहता की मौत मामले में वांछित दो आरोपियों रवि बंसल और सचिन करणवाल को गिरफ्तार कर लिया है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की वॉटरलॉगिंग में डूबने से हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) ने स्वतः संज्ञान लिया है. मीडिया रिपोर्टों के आधार पर एनजीटी ने नोएडा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) और सिंचाई विभाग सहित पांच अधिकारियों को नोटिस जारी किया है.

नोएडा सेक्टर 150 में हुई युवराज मेहता की मौत का मामला हर दिन लोगों में आक्रोश पैदा कर रहा है. वहीं, मामले में ताजा जानकारी के अनुसार, आरोपी बिल्डर का ऑफिस सील कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, building tower A seventh floor 174 b sec 62 noida मेंअभियुक्त अभय कुमार पुत्र विक्रमलाल डायरेक्टर बेस्टटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड निवासी 29/401 कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज दिल्ली, के ऑफिस को सील किया गया है.

Advertisment

इसके अलावा, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने Corporate Office: Plot No. 18, 6th Floor, Sector-126, Noida, Uttar Pradesh-201301 अभियुक्त निर्मल सिंह का ऑफिस भी सील किया गया है.

युवराज की मौत ने उठाए प्रशासन पर सवाल

शनिवार की सुबह युवराज अपने घर के बेहद करीब थे जब घने कोहरे के कारण उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी. वहां न तो कोई बैरिकेडिंग थी, न रिफ्लेक्टर और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा था. हादसे के बाद युवराज अपनी जान बचाने के लिए करीब दो घंटे तक कार की छत पर खड़े होकर चिल्लाते रहे, जबकि उनके बेबस पिता और बचाव दल उन्हें देख रहे थे. सुबह 4:30 बजे उनका शव बरामद हुआ जो सीधा-सीधा प्रशासनिक और निर्माण कंपनियों की लापरवाही का मामला है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते वहां सुरक्षा घेरा बनाया गया होता या जल निकासी की योजना पर काम हुआ होता तो आज एक नौजवान की जान नहीं जाती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ