मिर्जापुर में घर में घुसा ट्रक, हादसे में 3 की मौत; 2 लोग गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण हादसा हुआ है. बता दें कि अहरौरा थाना क्षेत्र में तड़के सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया. इस दौरान हादले में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
Edited By : Versha Singh|Updated: Jul 16, 2026 10:12
Share :
---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, अहरौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कुदारन गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया. इस दौरान हादसे में घर में सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
इस हादसे में मृतकों की पहचान हो गई है. जिसमें 47 साल के राजाराम, 70 साल के सुखिया और 45 साल की चांदतारा की मौत हुई है. इसके अलावा 12 साल की सुहानी और 45 साल के सुनील शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है.
खबरों के अनुसार, ट्रक वाराणसी से सोनभ्रद की ओर जा रहा था. इसी दौरान इस ट्रक का टायर फट गया और ये हादसा हुआ. इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस का भी बयान सामने आया है.
घटना होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अहरौरा पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से क्रेन के जरिए ट्रक को हटाया गया. ट्रक के नीचे लोग दबे हुए थे जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया.

इंसान अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक परिवार के 5 लोग घर के अंदर गहरी नींद में सो रहे थे. सुबह करीब 3 बजे एक ट्रक बेकाबू होकर घर के अंदर घुसा और सो रहे लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. pic.twitter.com/ab3gdBAlto
खबरों के अनुसार, ट्रक वाराणसी से सोनभ्रद की ओर जा रहा था. इसी दौरान इस ट्रक का टायर फट गया और ये हादसा हुआ. इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस का भी बयान सामने आया है.
घटना होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अहरौरा पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से क्रेन के जरिए ट्रक को हटाया गया. ट्रक के नीचे लोग दबे हुए थे जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया.
---विज्ञापन---
थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुदारन चौराहे के पास ट्रक का टॉयर फटने से अनिंयत्रित होकर घर में घुस जाने के कारण 03 लोगों की हुई दुःखद मृत्यु एवं 02 लोगों के घायल होने सम्बन्धित घटना के सम्बन्ध में #SP_Operation की बाइट-#UPPolice#Mirzapurpic.twitter.com/yp6EW2OjL2