Tomato Price: उत्तराखंड में टमाटर 250 रुपये किलो; चेन्नई में सरकारी दुकानों पर है ये भाव
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Tomato Price: देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमतें इस वक्त चर्चा का मुद्दा बनी हुई हैं। दिल्ली में 160 से 180 रुपये के बीच टमाटर बाजार में बिक रहा तो उत्तराखंड में टमाटर की कीमतों (Tomato Price) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां एक जिले में टमाटर 250 रुपये किलो बाजार में बिक रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरकाशी के सब्जी विक्रेता राकेश ने बताया कि यहां टमाटर की बढ़ती कीमतों का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। लोग टमाटर खरीदने तक को तैयार नहीं हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री में टमाटर का भाव 200 से 250 रुपये प्रति किलो है।
कई लोगों ने सब्जियों की कीमतों में वृद्धि के लिए प्रमुख टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में गर्मी के साथ-साथ भारी बारिश को जिम्मेदार ठहराया, जिससे आपूर्ति प्रभावित हो गई है। टमाटर की शेल्फ लाइफ भी काफी कम होती है, जिससे माना जाता है कि इसका असर उनकी कीमतों पर पड़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चेन्नई में टमाटर फिलहाल 100-130 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
यह भी पढ़ेंः Monsoon Weather Alert: स्कूल बंद, सड़कें बनी तालाब, IMD बोला- अभी और होगी बारिश, इन राज्यों में चेतावनी जारी
रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु सरकार ने टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं को कुछ राहत दी है। राज्य की राजधानी चेन्नई में राशन की दुकानों पर 60 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है।
कर्नाटक में भी इन दिनों टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। बेंगलुरु में टमाटर की कीमतें 100 से 121 रुपये प्रति किलोग्राम तक हैं। यहां मार्च और अप्रैल में अचानक तापमान बढ़ने को इसका जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसके परिणामस्वरूप टमाटर की उपज पर कीटों के हमले के कारण बाजार दर अधिक हो गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: